9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में ऑनलाइन गेम को बना लिया पैसा कमाने का जरिया

- एेसे कई गु्रप में जुड़ कर युवा लगा रहे दांव - छोटी रकम से दे रहे लालच
2 min read
Google source verification
today news

लॉकडाउन में ऑनलाइन गेम को बना लिया पैसा कमाने का जरिया,लॉकडाउन में ऑनलाइन गेम को बना लिया पैसा कमाने का जरिया

जोधपुर. वाट्सएप गुप के जरिये लूडो व अन्य ऑनलाइन गेम के नाम पर सट्टा-जुआ खिलाने का एक मामला पुलिस ने पकड़ा तो एेसे कई और लोग भी सामने आए हैं। शहर के कई युवा हैं जो एेसे गु्रप से जुड़े हैं। कुछ गु्रप प्रदेश स्तर के भी बने हुए हैं, इनमें छोटी रकम यानि 40 से 50 रुपए तक भी लगवा कर कई गुना राशि कमाने का झांसा दिया जा रहा है। इसीलिए कई किशोरावस्था के लोग भी इस फेर में आ रहे हैं।

पुलिस ने जैसे ही एक वाटसएप गु्रप के एडमिन को गिरफ्तार किया। एेसे और भी गु्रप के बारे में जानकारियां सामने आने लगी। एेसे गु्रप के लिंक वायरल कर जॉइन करवाया जा रहा है। एेसे बच्चे जो ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं उनको भी टारगेट किया जा रहा है। क्योंकि राशि बहुत कम मांगी जाती है एेसे में स्कूली व कॉलेज के बच्चे भी इस झांसे में आ जाते हैं। थोड़े से लालच के चक्कर में राशि लगा दी जाती है। इस प्रकार यह ऑनलाइन सट्टे के आदि बन जाते हैं।
पूरे देश में बना लिया नेटवर्क

कई एेसे वायस मैसेज भी चल रहे हैं जिसमें संबंधित गु्रप के एडमिन प्रदेश के बाहर से भी लोग को जोडऩे का बोल रहे हैं। मतलब पूरे देश में एेसा नेटवर्क चल रहा है। 50 से लेकर 2 हजार रुपए तक लगाने का ऑफर है। करीब दो गुना तक दांव लगाने की सहमति ये सटटा खिलाने वाले देते हैं। पेटीएम या गूगल पे के जरिये राशि का ट्रांसफर किया जाता है।
लॉकडाउन में शुरू हुए अधिकांश गु्रप

वैसे तो वाटसएप गु्रप के जरिये ऑनलाइन गेम चलाने का फंडा पहले से चल रहा है। लेकिन लॉकडाउन में यह एक पैसा कमरे का जरिया भी बन गया। जिन गु्रप के डिस्क्रिप्शन गूगल पर या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वह अधिकांश लॉकडाउन अवधि में ही बने हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग