9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले कर पाएंगे मतदान
Play video

Jodhpur: केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले कर पाएंगे मतदान

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव - एमबीए और बीएड के छात्रों को करवाना है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Google source verification

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आगामी दस सितम्बर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में केवल वे ही विद्यार्थी मतदान कर पाएंगे जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। विवि के एमबीए और बीएड के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित विभाग में ही होती है ऐसे में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके अलावा रिसर्च स्कोलर का भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नही हो रखा है। विवि ने इनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए हैं।

छात्रसंघ चुनाव के लिए केवल आई कार्ड से ही मतदान होगा। विवि में आई कार्ड का वितरण शुरू हो गया है। रविवार को छुट्टी के दिन भी संबंधित विभागों में आई कार्ड बांटे गए। सोमवार को जन्माष्टमी के अवकाश के दिन भी छात्र छात्राएं संबंधित संकाय से आई कार्ड ले सकते हैं। विवि ने शनिवार को मतदाता सूची जारी कर दी है। छात्रों की आपत्तियां प्राप्त होने के बाद मंगलवार को संशोधित मतदाता सूची जारी की जाएगी। उसके अगले दिन नामांकन दाखिला शुरू होगा।

उधर एमबीए और बीएड के छात्र तीन सौ रुपए के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उसके बाद ही उनके आई कार्ड जारी किए जाएंगे। पीएचडी करने वाले छात्र बगैर किसी शुल्क के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।