9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमजीएच में इम्यूनोलॉजी, रूमेटोलॉजी व ऑर्थोस्पाइन की ओपीडी शुरू

इम्यूनोलॉजी व रूमेटोलॉजी आउटडोर- सोम, बुध व शुक्रऑर्थो स्पाइन आउटडोर- मंगल, गुरु व शनि
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध महात्मा गांधी संलग्न चिकित्सालय में सोमवार से इम्यूनोलॉजी, रूमेटोलॉजी व ऑर्थोस्पाइन की आउटडोर सेवाएं शुरू होंगी। सेवाओं का उद़्घाटन जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार करेंगी। ऑर्थोस्पाइन आउटडोर की सेवाएं पूरे प्रदेश में प्रथम बार जोधपुर से शुरू होगी।

प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने बताया कि रीढ़ की हड्डी से संबंधित सभी बीमारियों का एडवांस इलाज एक ही छत के नीचे मिलेगा। ये कार्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा अनुसार होगा। मरीजों को भर्ती सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। एमजीएच अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा ने बताया कि इम्यूनोलॉजी व रूमेटोलॉजी विभाग में रूमेटाइड गठिया, स्र्पोडिलोऑर्थराइटिस, आक्यलोसिंग, स्पॉन्डिलोलाइटिस, सिस्टमिक ल्यूपस, एरिथैमैटोसस, जोग्रेन सिंड्रोम, सिस्टमिटिक, स्कलेरोसिस, मायोसिटीस, वस्क्युलिटिस और अन्य कनेक्टिव डिसऑर्डर के साथ अन्य जोड़ रोगियों को सेवाएं प्रदान की जाएगी। विभाग एलर्जी विकारों और इम्यूनोडिफीसिअन्सी विकारों वाले रोगियों को भी देखेगा। आर्थोस्पाइन यूनिट में स्लिप डिस्क, सियाटिका, कमर और गर्दन दर्द में नस का दबना, रीढ़ की हड्डी की टीबी, रीढ़ की हड्डी के फ्रेक्चर, कुबड़पन, रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन, जन्मजात विकृतियां, सर्वाइकल प्रॉब्लम का उच्च स्तरीय इलाज होगा। इन सभी बीमारियों के लिए अलग से ऑपरेशन थिएटर भी होगा। उल्लेखनीय हैं कि पिछले तीन सालों से एमजीएच में रीढ़ की हड्डी की समस्त बीमारियों का इलाज हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग