9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदोली में महिलाओं के बीच नाचने से टोका तो किया हवाई फायर, सहमे मेहमान व घराती

पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर युवकों की तलाश शुरू की।
less than 1 minute read
Google source verification
crime news of jodhpur

open gun fire, gun fire in jodhpur, firing in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. बनाड़ थानान्तर्गत सारण नगर सी में शादी की बंदोली के दौरान महिलाओं के बीच नाचने से टोकने पर दो युवकों ने देसी कट्टे से हवाई फायर कर सनसनी फैला दी। बनाड़ थाने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के अनुसार मूलत: दइकड़ा हाल सारण नगर सी निवासी चिमनाराम जाट की दो पुत्रियों की शादी को लेकर सोमवार रात घर के पास बंदोली का कार्यक्रम था और महिलाएं व युवतियां नाच रही थी। इस दौरान क्षेत्र में ही रहने वाले पुखराज उर्फ महादेव जाट व राणाराम जाट वहां आए और जबरन महिलाओं व युवतियों के बीच नाचने लगे। आयोजकों ने उन्हें टोका तो दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोनों वापस आए पुखराज ने देसी कट्टा निकाल हवा में फायर कर दिया। इससे वहां सनसनी फैल गई। समारोह में मौजूद लोगों ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर युवकों की तलाश शुरू की। चिमनाराम जाट की तरफ से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दोनों युवकों के सुराग मिले हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग