9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमोडिटी व्यापारी को खुलेआमन धमकी, जीने नहीं दूंगा…

- आपसी लेन-देन के विवाद में जान से मारने की धमकी देकर मांगे थे तीन करोड़ रुपए
2 min read
Google source verification
कमोडिटी व्यापारी को वसूली के लिए धमकाने के दो आरोपी गिरफ्तार

कमोडिटी व्यापारी को वसूली के लिए धमकाने के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर।
बासनी थाना पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में आपसी लेन-देन के विवाद में कमोडिटी व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर तीन करोड़ रुपए मांगने के मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। (Extortion to Commodity businessman)
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि पाल लिंक रोड निवासी कमोडिटी व जिनंजा व्यापारी विनोद सिंघवी को जान से मारने की धमकी देकर तीन करोड़ रुपए मांगने के मामले में मथानिया थानान्तर्गत उम्मेद नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर छैलाराम पुत्र गोरधनराम जाट और जुड़ गांव में घरवाला बेरा निवासी पुखराज पुत्र रामनारायण बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। एएसआइ भूण्डाराम ने आरोपी पुखराज से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। प्रकरण में आरोपी पवन संचेती, अशोक बिश्नोई व श्याम बिश्नोई अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। आरोपी छैलाराम हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो व जानलेवा हमले के तीन मामले सहित 13 एफआइआर दर्ज हैं। वहीं, पुखराज के खिलाफ दो एफआइआर दर्ज है।
गौरतलब है कि कमोडिटी व जिनंजा व्यापारी विनोद सिंघवी व पवन सोलंकी साथ ही व्यापार करते थे। विनोद सिंघवी का दावा है कि वह पवन से डेढ़ करोड़ रुपए मांगता है। यह राशि देने की बजाय उसके चारों साथी गत दो अक्टूबर को बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली-8 में विनोद के ऑफिस आए थे और जान से मारने की धमकियां देकर सात दिन में डेढ़ करोड़ रुपए मांगे थे। ऐसा न करने पर तीन करोड़ रुपए देने के लिए धमकाया गया था।
वसूली के लिए मिलने थे 50 लाख रुपए
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने व्यापारी से ढाई-तीन करोड़ रुपए वसूली के लिए ठेका ले रखा है। बदले में 50 लाख रुपए देने का समझौता हुआ है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले बीकानेर में वसूली की थी।
ऑडियो : खुली धमकी, बाहर निकलो को सोचकर निकलना
आरोपी पुखराज ने व्यापारी विनोद सिंघवी को कॉल कर रुपए वसूलने के लिए डराया धमकाया था। जिसको ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस ऑडियो के प्रमुख अंश :
आरोपी : कहां हो सेठजी
व्यापारी : मैं कहीं बाहर आया हुआ हूं।
आरोपी : कल मैंने ट्रेलर देकर आपको छोड़ा है। आप जितना भाग सकते हो, दौड़ सकते हो और जो कर सकते हो कर लेना। मैं एक रुपए भी नहीं छोडूंगा।
व्यापारी : मैंने किसी से कोई बात नहीं की है। न ही कहीं गया हूं।
आरोपी : मैं अभी भी आपके घर के बाहर ही खड़ा हूं। दूध वाला और एक आंटीजी बाहर निकले हैं। मैं आपको मारूंगा नहीं, लेकिन मैं आपको इनाम बदनाम कर दूंगा कि आपका 51 साल का कॅरिअर दांव पर लग जाएगा। भले ही रुपए न मिले।
आरोपी : आप भले ही मेरी बात रिकॉर्ड करलेना।मेरी जिंदगी पूरी लग जाए तो भी कुछ नहीं, लेकिन मैं रुपए निकाल कर रहूंगा। कल आप बाहर नहीं गए थे। अब जब भी बाहर निकलो तो जरा ध्यान रखना। मैं चेता रहा हूं। मौका मिलते ही मैं आपके...

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग