20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेलीकॉप्टर से टिड्डी दलों के विरुद्ध शुरू होगा ऑपरेशन, पश्चिमी राजस्थान के इस जिले से होगा आगाज

- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलास चौधरी ने हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली में किया उद्घाटन

less than 1 minute read
Google source verification
हेलीकॉप्टर से टिड्डी दलों के विरुद्ध शुरू होगा ऑपरेशन, पश्चिमी राजस्थान के इस जिले से होगा आगाज, पढ़े पूरी खबर...

- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलास चौधरी ने हेलीकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली में किया उद्घाटन

जोधपुर. पाकिस्तान से आ रहे बड़े टिड्डी दलों के विरुद्ध पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अब हेलीकॉप्टर से पेस्टीसाइड स्प्रे किया जाएगा। इसके लिए निजी कम्पनी का एक हेलीकॉप्टर दो महीने के लिए किराए पर लिया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलास चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में किया। यह हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह से बाड़मेर से अपना ऑपरेशन शुरू करेगा।

हेलीकॉप्टर पर बूम लगा है जो एक साथ 250 लीटर पेस्टीसाइड लेकर चलेगा। प्रत्येक दिन अलसुबह 2 घण्टे तक यह टिड्डी पर स्पे्र करेगा। जरुरत के अनुसार यह जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में मूवमेंट करता रहेगा।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जुलाई और अगस्त महीने के लिए मल्होत्रा हेलीकॉप्टर्स से करार के तहत इसको लिया है। यह बेल-206 बी-3 प्रकार का हेलीकॉप्टर है। इस पर करीब सवा करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है।

कम्पनी के पास 5 से 6 बूम है जिसमें इमल्सीफाइड कंसंट्रेट पेस्टीसाइड लेमड़ा या क्लोरो-50 भरा जाएगा। दो महीने में हेलीकॉप्टर को 120 घण्टे उड़ान भरनी है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग