
BJP meeting in jodhpur, BJP state committee meeting in jodhpur, rajasthan CM in jodhpur, rajasthan CM road show in jodhpur, ministers in jodhpur, congress leaders of jodhpur, sayed ansari, jodhpur news
मुख्यमंत्री के रोड शो पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सईद अंसारी ने एक बयान जारी कर कहा की समूचे मारवाड़ के साथ मुख्यमंत्री ने सौतेला व्यवहार किया है। जोधपुर में तो भाजपा विधायक ही पॉवरलेस हैं। मुख्यमंत्री को विधायकों से तक मिलने का समय नहीं है यह तो भाजपा के तीन साल की एक भी उपलब्धि नहीं होने के कारण जनता के सामने झूठे प्रचार का रोड शो है।
उन्होंने कहा दुष्प्रचार के लिए इन्होंने मारवाड़ के सबसे बड़े प्रोजेक्ट को रोक कर विकास की गति को धीमा किया। रिफ ाईनरी में भी 3 साल अटका के वही समझौता किया जो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। वर्तमान सरकार एक ऐसी उपलब्धि बताए जोधपुर में जिसके लिए वो यह रोड शो कर रही है।
अंसारी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्यवाही में सरकार की इतनी फु र्ती है की की मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ दूसरे दिन ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि हाल ही नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने ही महापौर के काम न करने के कारण हटाने की मांग की, लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा देखते हुए संगठन ने उन्हें चुप करवाया। पार्षद के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे और जांच जिला अध्यक्ष को दे दी।
Published on:
01 May 2017 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
