9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गलत आंसर सही करने का मिलेगा ऑप्शन

  cbseसीबीएसई टर्म फस्र्ट एग्जाम में व्यवस्था
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन ( सीबीएसई) ने इस बार शुरू किए टर्म फस्र्ट एग्जाम में नई सुविधा दी है। अब एग्जाम ओएमआर सीट आधारित होंगे, अब स्टूडेंट्स को गलती होने पर सही उत्तर भरने का ऑप्शन दिया जाएगा। एग्जाम को लेकर स्टूडेंट्स में भी खासा क्रेज देखा जा रहा है।
सीबीएसई एक्सपर्ट ब्रजेश शर्मा ने कहा कि ओएमआर सीट पर ब्लॉक दिए जाते है, यदि स्टूडेंट्स ने गलत डार्क ब्लॉक कर दिया है तो सामने एक और ब्लॉक दिया जाएगा, जहां वे आंसर सही कर सकते हैं। वहीं चैक होगा। गत मंगलवार से 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई, 25 नवंबर से 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, ये परीक्षाएं 13 दिसंबर तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 22 तक चलेगी। फिलहाल परीक्षाएं माइनर की शुरू हुई हैं। परीक्षा 90 मिनट की होगी। प्रश्न पत्र पढऩे के लिए 15 मिनट की जगह 20 मिनट दिए जाएंगे। गौरतलब हैं कि बोर्ड की परीक्षा वाले स्टूडेंट्स को लेकर उनके पैरेंट्स भी लंबे समय से चिंतित हैं। कोरोना के कारण बच्चों की स्टडी भी प्रभावित हुई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग