9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में सो रही महिला का मुंह दबाकर टोपस व कंठी लूटी

- मथानिया में रेलवे स्टेशन के पास मकान में वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
घर में सो रही महिला का मुंह दबाकर टोपस व कंठी लूटी

घर में सो रही महिला का मुंह दबाकर टोपस व कंठी लूटी

जोधपुर।
मथानिया थानान्तर्गत तिंवरी में रेलवे लाइन के पास खेत में सो रही महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर एक नकाबपोश लुटेरे ने डेढ़ तोला सोने के टोपस और कंठी लूट ली। लुटेरे का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
पुलिस के अनुसार मथानिया में नखत बना के पास निवासी भभूतराम पुत्र देवाराम राव अपनी पत्नी छोटादेवी के साथ तिंवरी में रेलवे लाइन के पास खेत की रखवाली करने के साथ ही फसल की कटाई भी कर रहा था। दोपहर करीब दो बजे भभूतराम मवेशियों के लिए चारा लेकर घर निकल गया। जबकि पत्नी खेत में ही चारपाई पर सो गई। इतने में एक नकाबपोश वहां आया और चारपाई पर सो रही महिला से छीना झपट्टी करने लगा। उसने महिला को चारपाई से नीचे गिरा दिया। महिला चिल्लाने लगी तो लुटेरे ने कपड़ा मुंह में ठूंस दिया और सोने के कानों के टोपस व गले से सोने की कंठी लूट ली।
जेवर बटोरकर नकाबपोश लुटेरा वहां से फरार हो गया। महिला चिल्लाते हुए खेत से बाहर आई। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण वहां एकत्रित हुए। महिला के पति व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग