9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओसवाल सिवांची संस्थान ने लिया कोविड मरीजों के भोजन व्यवस्था का जिम्मा

- अत्याधुनिक अटल कम्यूनिटी कोविड रिलीफ सेंटर के मरीजों व चिकित्सा स्टाफ सहित 150 लोगों की होगी भोजन व्यवस्था- महामारी से महामुकाबला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 11, 2021

ओसवाल सिवांची संस्थान ने लिया कोविड मरीजों के भोजन व्यवस्था का जिम्मा

ओसवाल सिवांची संस्थान ने लिया कोविड मरीजों के भोजन व्यवस्था का जिम्मा

जोधपुर।

ओसवाल सिवांची संस्थान की ओर से राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बनाए गए अत्याधुनिक अटल कम्यूनिटी कोविड रिलीफ सेन्टर में कोविड मरीजों व कार्यरत चिकित्सा स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। लघु उद्योग भारती अंचल परिसर से संचालित होने वाली भोजनशाला का मंगलवार को केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने उद्घाटन किया। शेखावत ने संकट की घड़ी में सहयोग करने के लिए ओसवाल सिवाची संस्थान व लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल की सराहना की।

प्रतिदिन 150 लोगों के भोजन की व्यवस्था

लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि कोरोना संकट में उद्योग जगत कोविड मरीजों की हर प्रकार से सहायता कर रहा है। उन्होंने बताया कि महज 7 दिनों मे कोविड रिलीफ सेन्टर में 130 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसका जिम्मा एम्स जोधपुर को सौपा गया है। ओसवाल सिवांची संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश जीरावाला ने बताया कि सेंटर में मरीजों व चिकित्सा स्टाफ सहित करीब 150 लोगों के सुबह का नाश्ते, दोनों समय के भोजन की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में भारती के महासचिव महावीर चौपड़ा, उद्यमी गणपत सालेचा, पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा सहित अनेक उद्यमी मौजूद थे।
------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग