9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराए की कार-बाइक पर सैर-सपाटा

शहर में कई जने साईकिल की तर्ज पर दे रहे बाइक व कार किराए पर- मोबाइल एप के जरिए भी दे रहे किराए पर
2 min read
Google source verification
किराए की कार-बाइक पर सैर-सपाटा

किराए की कार-बाइक पर सैर-सपाटा

जोधपुर. आप महंगी बाइक व कार चलाने का शौक रखते है लेकिन खरीदने में सक्षम नहीं है तो भी आप अपना यह शौक जोधपुर में पूरा कर सकते है। शहर में ऐसे कई जने है जो महानगरों की तर्ज पर किराए पर महंगी बाइक व कारें देते है। जिसका युवाओं व देशी-विदेशी पर्यटकों में खासा के्रज है।

ऐसे आया आइडिया
बाइक-कार किराए पर देने वाले असलम खान बताते है कि वे पहले ट्रेवल्स एजेंसी से जुड़े हुए थे। उस दौरान बाइक व कार किराए पर कहां मिलती है इसको लेकर कई जने पूछताछ करते थे। जिस पर उनके मन में बाइक किराए पर देने का आइडिया आया। शुरुआत तीन बाइक से की धीरे-धीरे काम चल निकला। वर्तमान में उनके पास 50 के करीब बाइक व 7-8 कार हैं। जो शहर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक, सेल्समैन, आर्मी मैन, स्टूडेंट किराए पर लेकर जाते है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना के चलते मंदी है। उन्होंने बताया कि आर्मी मैन शहर में खरीदारी करने आने पर बाइक किराए पर लेते है तो सेल्समैन बाजार में अपने काम के लिए जाने के दौरान बाइक किराए पर लेते है। स्टूडेंट महंगी बाइक चलाने का शौक रखते है।

किसका कितना किराया
सामान्य बाइक का प्रतिदिन का किराया करीब 350 रुपए है। बूलट का करीब 1200 रुपए। इस तरह अन्य महंगी बाइक का किराया अलग-अलग है। इसके साथ ही चार सीटर कार का प्रतिदिन (12 घंटे) का 2500 रुपए तथा 7 सीटर कार का करीब 3500 रुपए प्रतिदिन का किराया लेते है।

इसलिए आ रहा लोगों को रास
शहर में बाहर से आने वाले लोगों को शहर घूमने के लिए बाइक लेना ज्यादा पसंद करते है। तथा परिवार सहित शहर घूमने आने वाले लोग कार लेना पसंद करते है तथा खुद ही ड्राइव करते है। जिससे की यात्रा के दौरान ड्राइवर रूकने व खाने-पीने की व्यवस्था नहीं करनी पड़ती तथा निजता भी बनी रहती है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग