9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित

- 65वां रेल सप्ताह समारोह
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 26, 2021

RAILWAY--उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित

RAILWAY--उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मी सम्मानित

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल पर शुक्रवार को 65वां रेल सप्ताह समारोह मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में मनाया गया । मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया। पाण्डेय ने समारोह में महाप्रबन्धक स्तर पर शील्ड विजेता व व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों सम्मानित किया। मण्डल स्तर पर उत्कृष्ट तथा सराहनीय कार्य करने के लिए 105 कर्मचारियों को नकद राशि, प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर व्यक्तिगत रूप से तथा 125 कर्मचारियों को सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे अन्तरमण्डलीय प्रतियोगिता में वालीबॉल व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में विजेता टीमों को भी सम्मानित किया गया।
इन श्रेणियों में मिला पुरस्कार
मण्डल प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि इस बार मण्डल स्तर की शील्ड में संरक्षा ग्रेड ए डेगाना स्टेशन, संरक्षा ग्रेड बी जालोर स्टेशन, राजभाषा शील्ड वाणिज्य विभाग मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, परिवार कल्याण शील्ड डॉ नेहा तिवारी व सर्वश्रेष्ठ ट्रेक रखरखाव की शील्ड वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेलपथ मेड़ता रोड को प्रदान की गई । अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी आरके शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग