9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओ में रोडवेज बसों में 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया सफर

- रीट, पटवार व आरएएस परीक्षाओं में हजारों अभ्यर्थियों ने की आवाजाही - जोधपुर डिपो की 120 बसें परीक्षाओं के दौरान दौडती रही - परीक्षार्थियों को मिल रही निशुल्क यात्रा की सुविधा - परीक्षाओं के दौरान सामान्य यात्री रोडवेज को तरसे
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 02, 2021

3 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओ में रोडवेज बसों में 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया सफर

3 बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओ में रोडवेज बसों में 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया सफर

जोधपुर।

प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आवाजाही के लिए निशुल्क सुविधा मिलने के कारण रोडवेज की बसें पिछले दो महीनों में तीन बड़ी परीक्षाओं के लिए लगातार दौड़ती रही। इस दौरान सितम्बर और अक्टूबर महीने में तीन बड़ी परीक्षाएं रीट, पटवारी और आरएएस परीक्षा संपन्न हुई। इनमें जोधपुर व अन्य डिपो की बसों से करीब 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवाजाही की। तीनों परीक्षाओं में सबसे अधिक रीट परीक्षा में स्थानीय डिपो की बसें सबसे ज्यादा दौड़ी। पिछले महीने रीट परीक्षा 26 सितम्बर को हुई थी। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी होने के कारण रोडवेज के साथ निजी बसों की व्यवस्थाएं भी की गई। इस दौरान करीब 10 दिनों तक रोडवेज की बसों में अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा करवाई गई। केवल 22 से 30 सितम्बर के बीच जोधपुर डिपो की बसों में 70 हजार परीक्षार्थियों ने सफर किया। इन तीनों परीक्षाओं से रोडवेज जोधपुर डिपो को करीब 1.50 करोड़ आय का अनुमान है।

--

इसलिए बढ़ गई अभ्यर्थियों की संख्या

जोधपुर डिपो की बसें कई जिलों में अभ्यर्थियों को छोडऩे के लिए गई। इस दौरान वहां के डिपो ने अपनी जरूरत के अनुसार बसों को अन्य जिलों में भी भेज दिया। इसके कारण जोधपुर आगार की बसों में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ती गई। जबकि रोडवेज गृह जिले से परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को ले गई थी। लेकिन बसें कम होने तथा अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण बाहर से आने वाली अन्य डिपो की बसों को भी कई स्थानीय आगार प्रबंधन ने अभ्यर्थियों से भरकर दूसरे जिलों के लिए रवाना किया था। इसके कारण रोडवेज बसों में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ गई।

-----

सितम्बर में अन्य परीक्षाओं में भी हुआ रोडवेज का सफ र

बड़ी तीन परीक्षाओं के अलावा 12 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज प्रवेश की नीट परीक्षा के लिए जोधपुर डिपो की बसों से करीब 2550 अभ्यर्थियों ने आवाजाही की। इसके अलावा कुल 31886 अभ्यर्थियों ने सितम्बर अक्टूबर में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थानीय डिपो से सफ र किया है।

----

सामान्य यात्रियों के लिए परीक्षाएं पड़ी भारी

रोडवेज की यात्रा अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क होने के कारण इनमें भारी भीड़ उमड़ी। इसके कारण सामान्य रूट पर चलाने के लिए रोडवेज के पास बसें ही नहीं रही। इस दौरान बड़ी तीन परीक्षाओं के चलते कई रूट पर बसें नहीं चल पाई, इसका खमियाजा सामान्य यात्रियों को भुगतना पड़ा। हालांकि इस दौरान कई यात्रियों ने बसों में भीड़ को देखते हुए यात्रों को टाल दिया या फि र अन्य विकल्प से गंतव्य तक पहुंचे। लेकिन कई सैकड़ों यात्री ऐसे भी थे, जो मजबूरी में भीड़भाड़ के बावजूद रोडवेज बसों में चढ़े और खड़े-खड़े सफ र पूरा किया। परीक्षा के लिए बसें लग जाने से सामान्य यात्रियों के लिए यह दिन परेशानी भरे रहे।

----

राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोडवेज प्रबंधन ने बसों का संचालन किया। रोडवेज के सभी कर्मचारियों ने रात-दिन मेहनत की और परीक्षार्थियों को उनके केन्द्रों तक पहुंचाया और निशुल्क यात्रा का लाभ दिया।

उम्मेद सिंह, यातायात प्रबंधक

जोधपुर रोडवेज डिपो

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग