10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VACCINATION–500 से अधिक ने लगाई वैक्सीन

-लघु उद्योग भारती

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 31, 2021

VACCINATION--500 से अधिक ने लगाई वैक्सीन

VACCINATION--500 से अधिक ने लगाई वैक्सीन

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती की ओर से शनिवार को भारती सभागार में कोरोना बचाव टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष सुरेशकुमार विश्नोई ने बताया कि शिविर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के औद्योगिक इकाइयों के मालिकों, कर्मचारियों, श्रमिकों व उनके परिजनों को कोवैक्सीन का द्वितीय टीका लगाया गया। शिविर में 500 से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए। जोधपुर अंचल महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि भारती के प्रयास से स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई। चिकित्सा विभाग के सहयोग से जोधपुर अंचल की सभी इकाइयों में शिविर आयोजित किए जा रहे है। जोधपुर महानगर में 9वे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अब तक 3 हजार से से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।


450 ने लगाई वैक्सीन
जोधपुर।
मण्डोर मण्डी खाद्य पदार्थ व्यापार संघ व मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मण्डोर मण्डी प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। संघ के सचिव धर्मेन्द्र भण्डारी ने बताया कि शिविर में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। शिविर में 450 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
--