9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक विस्थापितों की मदद को आगे आए प्रवासी भारतीय

सात ऑक्सीनज कंसंट्रेटर मशीनें भेंट  
less than 1 minute read
Google source verification
पाक विस्थापितों की मदद को आगे आए प्रवासी भारतीय

पाक विस्थापितों की मदद को आगे आए प्रवासी भारतीय

जोधपुर। कोरोना संक्रमितों को प्राणवायु उपलब्ध करवाने में जुटे प्रवासी भारतीय अब पाकिस्तानी विस्थापितों की मदद के लिए भी आगे आए हैं। अमरीका में रह रहे भारतीयों की मदद से पहुंचे रूस में निर्मित सात ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बुधवार को पाकिस्तानी विस्थापितों की मदद के लिए सीमांत लोक संगठन को सुपुर्द किए गए।

जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने न्यूयार्क से टेलीफोन पर पत्रिका को बताया कि प्रवासी भारतीय कोरोनाकाल में राजस्थान के लोगों की मदद के लिए पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं। जोधपुर व जयपुर के अलावा शेखावाटी व प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कंसंट्रेटर पहुंचाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भगवान महावीर विकलांग सहायत समिति के संस्थापक डीआर मेहता की पहल पर वडेर चेरिटेबल ट्रस्ट के संचालक पीयूष पारख व राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी चेनसिंह महेचा ने सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदूसिंह सोढ़ा को 7 मशीनें सौंपी।
भंडारी ने सोढ़ा से बातचीत की और कहा कि अमरीका से डॉ. रेखा भंडारी सहित दो अन्य चिकित्सकों का पैनल शीघ्र ही वेबीनार के जरिये विस्थापितों को कोविड में बचाव व अन्य मुद्दों पर जागरूक करेगा।

वैक्सीनेशन के लिए उठाई आवाज

भंडारी ने पाक विस्थापितों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए भी विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मानवता से ऊपर कोई कानून नहीं है। ऐसे में सिर्फ वैध परिचय पत्र के अभाव में विस्थापितों को वैक्सीनेशन से वंचित नहीं किया जा सकता। कोविड दौर के पिछले 14 माह के दौरान कई बार ऐसे अवसर आए जब मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सिंगला, गृह सचिव अजय भल्ला, नागरिक उडड्यन सचिव प्रदीपसिंह खरोला ने नियमों में शिथिलता देकर मदद पहुंचाई। ऐसे में उम्मीद है कि विस्थापितों के मामले में भी वे पूरी मदद करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग