9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDUSTRY–जिला प्रशासन को ऑक्सीमीटर भेंट

- एमआइए सहित अन्य औद्योगिक संगठनों की ओर से भेंट किए गए।
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 28, 2020

INDUSTRY--जिला प्रशासन को ऑक्सीमीटर भेंट

INDUSTRY--जिला प्रशासन को ऑक्सीमीटर भेंट

जोधपुर

मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) सहित अन्य औद्योगिक संगठनों की ओर से मंगलवार को जिला प्रशासन को ऑक्सीमीटर भेंट किए गए। एमआइए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि एमआइए, बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, राजस्थान स्टेनलेस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन, जोधपुर टेक्सटाइल्स हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन व जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह को 250 ऑक्सीमीटर भेंट किए गए। एमआईए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह को एमआइए द्वारा अन्य औद्योगिक संगठनों, उद्यमियों व भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों व जरुरतमंद व्यक्तियों को दी गई सहायता के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर बोरानाडा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सुराणा, आशीष माथुर, जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी जीके गर्ग, एमआइए के सहसचिव नरेन्द्र शर्मा व गोविंद अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।

----------------

उद्यमियों ने किया पौधारोपण

लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल की ओर से बासनी, बोरानाडा, सांगरिया व मण्डोर औद्योगिक इकाइयों में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। भारती के महासचिव महावीर चौपड़ा ने बताया कि प्रसन्नकंवर कुम्भट पत्नी राजेन्द्रराज की स्मृति में लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल व उनके परिजनों द्वारा मंगलवार को न्यू पॉवर हाउस के पीछे व हैवी इण्डस्ट्रियल एरिया में 51 छायादार व औषधीय पौधें मय ट्री-गार्ड लगाए गए। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा, भारती के जोधपुर अंचल के संस्थापक अध्यक्ष मेघराज लोहिया, दीपक माथुर, धनंजय टिलावत, प्रकाश जीरावाला, देवेन्द्र डागा, महेन्द्र कांकरिया, सुरेश मुथा, पंकज भण्डारी, बृजमोहन, वरिष्ठ उद्यमी विष्णु मित्तल सहित रीको, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे। अंत में अंचल उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने आभार प्रकट किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग