9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज फलोदी पहुंच जाएगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

कोविड महामारी से मानव जीवन की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाली ऑक्सीजन की अब फलोदी में कमी नहीं रहेगी। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुक्रवार को औरंगाबाद से रवाना हो चुका है और उम्मीद है कि रविवार को फलोदी पहुंच जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
आज फलोदी पहुंच जाएगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

आज फलोदी पहुंच जाएगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

फलोदी (जोधपुर). कोविड महामारी से मानव जीवन की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाली ऑक्सीजन की अब फलोदी में कमी नहीं रहेगी। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुक्रवार को औरंगाबाद से रवाना हो चुका है।

उम्मीद है कि रविवार को फलोदी पहुंच जाएगा। प्लांट के फलोदी पहुंचने और इसके संचालन में दो से तीन दिन का समय लगेगा, जिसके बाद पाइप लाइन से अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमित व्यक्तियों को ऑक्सीजन की सुगम सुविधा मिल सकेगी।

एक करोड़ की लागत से दो प्लांट दिए भामाशाहों ने


कोविड महामारी के कारण श्वास लेने में हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस नेता व भामाशाह पपपूराम डारा ने गत 30 अप्रेल को जिला कलक्टर को फलोदी व लूणी में 80 ऑक्सीजन सिलेण्डर की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट मय जनरेटर स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसके बाद एनआइटीटीजेटीओ एक्सीएम इंडिया लिमिटेड कम्पनी को प्लांट ऑर्डर दिया था।

अब सांस की कमी से नहीं होगी मौतें

फलोदी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने के बाद कोविड से लडऩे की क्षमता में काफी इजाफा होगा और ऑक्सीजन की कमी से मौतों के चल रहे सिलसिलें पर भी कमी आएगी।


भामाशाहों के सहयोग से बढ़ रही सुविधाएं

गौरतलब है कि फलोदी जिला चिकित्सालय में कोविड वार्ड शुरु होने के बाद से लगातार भामाशाह सुविधाएं जुटाने में जुटे हैं। जिला अस्पताल में कोविड से मुकाबला के लिए जनसहयोग से विभिन्न आधुनिक सुविधाएं जुटा ली है। अस्पताल के पास 28 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध है, इसके अलावा अस्पताल को प्रतिदिन 30 ऑक्सीजन सिलेण्डर का कोटा भी है।

प्लांट रवाना हो चुका
फलोदी के जिला ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुक्रवार को रवाना कर दिया है, अब रविवार तक यह प्लांट फलोदी पहुंच जाएगा और दो-तीन दिनों में ऑक्सीजन बनाना शुरु कर दी जाएगी।

- सुजीत जैन, सीओ एनआइटीटीजेटीओ एक्सीएम इंडिया लिमिटेड कम्पनी, ओरंगाबाद

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग