9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑक्सीजन जनरेटर भेंट

- कोरोनाकाल में आगे आए भामाशाह
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 24, 2021

ऑक्सीजन जनरेटर भेंट

ऑक्सीजन जनरेटर भेंट

जोधपुर।
श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर को पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर संपतराज व्यास ने ऑक्सीजन जनरेटर भेंट किया। समाज के मंत्री नरेन्द्रराज बोहरा ने बताया कि समाज के व्यास ने अपने भतीजे दीपक व्यास की स्मृति में ऑक्सीजन जनरेटर समाज को भेंट किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने व्यास व उनक े परिजनों का साफ ा, माला और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
--
ऑनलाइन पशुपालक गोष्ठी
जोधपुर।
पशु विज्ञान केंद्र जोधपुर की ओर से शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर ऑनलाइन पशुपालक गोष्ठी आयोजित की गई। केन्द्र प्रभारी डॉ बीएस सैनी ने ने बताया की विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रेल के चौथे शनिवार को मनाया जाता है। डॉ सैनी ने पशुपालको को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने व टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

-----
65 युवाओं ने कराई की इम्यूनिटी जांच
जोधपुर।
कोविड महामारी में रक्त प्लाज्मा दान करने के लिए युवाओं की इम्यूनिटी जांच शिविर शनिवार को महामंदिर सुमेर स्कूल के पास स्थित भाटी मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया। युवा नेता अरविंद परिहार ने बताया कि राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार को रीको का निदेशक मनोनीत करने पर युवाओं की ओर से उनको बधाई देने के लिए माला की बजाय कोविड पीडि़तों को रक्त प्लाज्मा देने का निर्णय लिया गया, जिसमें 65 युवाओं ने इम्यूनिटी जांच कराकर प्लाज्मा देने के लिए सहमति दी ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग