
Painter Harisingh Bhati got 3rd Prize in National Painting Contest
जोधपुर. ब्यूटीफुल और अट्रैक्टिव होने के साथ-साथ सार्थक संदेश से लबरेज पेन्टिंग ने सभी का मन मोह लिया। आबू की ब्रह्माकुमारी वल्र्ड स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी ( Prajapita Brahmakumari Ishwariya university ) में आयोजित नेशनल पेन्टिंग कॉन्टेस्ट ( National Painting Contest ) में ब्लूसिटी के मशहूर पेन्टर हरिसिंह भाटी ( Painter Harisingh Bhati ) की बनाई गई विश्व शांति का संदेश देने वाली कृति 'डेस्टिनेशन ऑफ पीस' ( Destination of peace ) पर उन्हें खूब प्रशंसा मिली। यूनिवर्सिटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित आध्यात्मिकता द्वारा एकता शांति और समृद्धि विषयक वैश्विक शिखर सम्मेलन ( Global Summit on Unity Peace and Prosperity ) के दौरान उन्हें तृतीय पुरस्कार ( got 3rd Prize ) से नवाजा गया। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ( Union Minister of State for Steel, Faggan Singh Kulaste ) व एग्जीक्युटिव सेक्रेटरी राजयोगी डॉ ब्रह्माकुमार मृत्युंजय भाई जी ( Executive Secretary Rajyogi Dr. Brahmakumar Mrityunjay Bhai Ji ) ने उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदत्त कर सम्मानित किया। इस कॉन्टेस्ट में देश भर के 270 पेन्टर्स ने हिस्सा लिया था। इसी कॉन्टेस्ट में पिछले साल उन्हें पहला स्थान मिला था। सम्मेलन का उद्घाटन 28 सितंबर को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल कलराज मिश्र, ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका का 104 वर्षीया दादी जानकी, ब्रह्माकुमारीज संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी ने किया था। उल्लेखनीय है कि ब्रह्म बाबा ने सन 1953 में ब्रह्माकुमारी स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी।
यह है पेन्टिंग की खासियत
पेन्टर हरिसिंह भाटी ने 'डेस्टिनेशन ऑफ पीस' नामक खूबसूरत पेन्सिल स्कैच बना कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने इस पेन्टिंग में सबसे ऊपर बादलों में ब्रह्म बाबा दर्शाए और उसके नीचे तीन दादियों दादी रतनमोहिनी, दादी जानकी और दादी गुलजार का स्कैच बनाया। उन्होंने उस पर ' ॐ शांति' लिखा है। विश्व शांति के इस संदेश की अतिथियों और सभी प्रतिभागियों ने खूब प्रशंसा की।
पेन्टर हरिसिंह भाटी : एक नजर
पेन्टर हरिसिंह भाटी को दो बार प्रथम व द्वितीय राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कलावृत न्यास उज्जैन भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज चुका है। उनकी पेन्टिंग्स की नेपाल, आयरलैण्ड और इंग्लैण्ड में प्रदर्शनी लग चुकी है।
Updated on:
29 Sept 2019 05:11 pm
Published on:
29 Sept 2019 05:11 pm
