
pakistan agencies killing the human rights of sindhi
भारत के जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन की अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोर मचाने वाला पाकिस्तान खुद खुले आम मानवाधिकारों का हनन कर रहा है। राजस्थान सीमा से सटे पाक अधिकृत सिंध में बीते कुछ महीनों में पाक एजेंसियों की हलचल बढ़ गई है और यहां सिंध की आवाज उठाने वाले लोगों को गायब कर हत्याएं करवाई जा रही है। हाल ही सिंधी अलायंस के माध्यम से सिंध के इन मुद्दों को 13 अक्टूबर को यूएस कांग्रेस में अमरीकी सांसद बे्रड शैरमेन ने उठाया। जिसके बाद सिंधी अलायंस के नेता मनुवर लगारी के भतीजे असद अली लगारी की पाक में हत्या कर दी गई। भारत में रहकर सिंधी अलायंस के साथ काम करने वाले सिंधी राजनेता रघुवीर सिंह सोढ़ा ने यह बात पत्रिका को विशेष बातचीत में बताई। जोधपुर निवासी सोढ़ा 30 सितम्बर को अमरीका के वाशिंगटन डीसी में सेपेक के द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने गए थे।
पिछले चार महीने में हुई 70 से अधिक हत्याएं
इंडस वैली रिसर्च इंस्टीट्यूट नई दिल्ली संस्था के डायरेक्टर रघुवीर सिंह सोढ़ा ने बताया कि वे जीएस सिंध अलायंस से जुड़े हुए हैं और अब पाक द्वारा सिंध में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भारत में रहकर सिंधियों की आवाज को बल दे रहे हैं। सोढ़ा ने बताया कि पाक अधिकृत सिंध में पिछले चार महीने में करीब 70 से अधिक लोगों को गायब करवा दिया गया है, जिनके बारे में कुछ अता-पता नहीं है। हाल ही 30 अक्टूबर को इनके साथी सूफी मनुवर अली लगारी के भतीजे असद अली लगारी को पाक एजेंसियों ने जहर देकर मार डाला। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि इनके चाचा सूफी मनुवर लगारी ने 13 अक्टूबर को अमरीकी सांसद ब्रेड शैरमेन के माध्यम से यूएस कांग्रेस में सिंध में हुई हत्याओं एवं गायब हुए लोगों का मुद्दा उठवाया।
मरीकी सांसद में पाक को घेरा
यूएस कांग्रेस में अमरीकी सांसद ब्रेड शैरमेन ने पाक के सिंध में गायब हुए पुनहल सारियो को लेकर पाक से पूछा कि पाक बताए पुनहल सारियो कहां है और वहां अभी तक साल भर में कितने लोग गायब हुए हैं। इसके बाद पुनहल सारियो को 18 अक्टूबर को छोड़ दिया गया, लेकिन सिंधी अलायंस के नेता सूफी मुनवर अली के भतीजे असद अली लगारी की पाक एजेंसियों ने जहर देकर हत्या कर दी। क्योंकि मनुवर लगारी के माध्यम से ही यह मुद्दा अमरीकी सांसद में उठा और मनुवर लगारी ने अमरीका में सिंध कॉकस की स्थापना करवाई। पूर्व में भी असद अली लगारी के पिता अनवर अली लगारी की भी पाक एजेंसियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
Published on:
05 Nov 2017 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
