9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में गुटखा-पान मसाला की अवैध बिक्री व सप्लाई जोरों पर, एक दर्जन मामले हो चुके हैं दर्ज

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गुटखा-पान मसाला व जर्दे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इनकी दुकानें खोलने पर भी पाबंदी है। इसके बावजूद जोधपुर में चोरी-छिपे न सिर्फ गुटखा, जर्दा व पान-मसाला की काला बाजारी हो रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य जिलों में सप्लाई तक की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
pan masala illegal supply in jodhpur during lockdown

लॉकडाउन में गुटखा-पान मसाला की अवैध बिक्री व सप्लाई जोरों पर, एक दर्जन मामले हो चुके हैं दर्ज

विकास चौधरी/जोधपुर. कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गुटखा-पान मसाला व जर्दे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इनकी दुकानें खोलने पर भी पाबंदी है। इसके बावजूद जोधपुर में चोरी-छिपे न सिर्फ गुटखा, जर्दा व पान-मसाला की काला बाजारी हो रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य जिलों में सप्लाई तक की जा रही है। लॉक डाउन में गुटखा व पान मसाला बेचने के अब तक एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

ग्रामीण व अन्य जिलों तक सप्लाई के प्रयास
शहर में कई व्यापारियों ने गुटखा, पान मसाला व जर्दे का स्टॉक कर रखा है। जो अब ऊंचे दामों पर बेचने में लगे हैं। यह व्यापारी न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों व बाड़मेर व नागौर में भी सप्लाई करने में लगे हैं। बावड़ी कस्बे में मंगलवार को पकड़ में आने वाला जर्दा व गुटखा धनारी और नागौर के पांचोड़ी जिले में ले जाया जा रहा था। वहीं, गत दस मई को सालावास रोड पर पकड़ में आने वाला नामचीन कंपनी का पान मसाला बाड़मेर ले जाया जा रहा था।

पुलिस की प्रमुख कार्रवाई
- 8 मई : मंडोर थाना पुलिस ने रामसागर चौराहे के पास कार में गुटखे से भरे बीस बोरे जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया था।

- 10 मई : बासनी थाना पुलिस ने सालावास रोड पर चार पहिया लोडिंग टैक्सी में एक क्विंटल पान मसाला के 240 पैकेट जब्त कर चालक को पकड़ा।

- 12 मई: खेड़ापा थाना पुलिस ने बावड़ी में 85 किलो जर्दा व 2960 पाउच गुटखा जब्त कर चार जनों को पकड़ा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग