
जोधपुर जिले की 626 में से 452 ग्राम पंचायतों के होंगे चुनाव, 174 ग्राम पंचायतों के चुनाव पर संशय
रणवीर चौधरी/जोधपुर. जोधपुर जिले की 626 ग्राम पंचायतों में से 452 पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच पदों पर चुनाव होंगे। 174 ग्राम पंचायतों के चुनाव पर संशय बना हुआ। हाईकोर्ट में आगामी 6 जनवरी को होने वाली सुनवाई के बाद ही इन ग्राम पंचायतों के चुनाव की स्थिती स्पष्ट हो पाएगी। हाईकोर्ट में मामला अटका तो ओसियां, तिंवरी, बाप व घंटियाली पंचायत समिति की किसी ग्राम पंचायत में चुनाव नहीं होंगे।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने राज्य में परिसीमन के बाद 178 नई ग्राम पंचायतों के सृजन की 1 दिसंबर को जारी अधिसूचना को खारिज कर दिया था। पहले चरण में चुने जाएंगे 172 सरपंच जिले में 6 पंचायत समितियों की 172 ग्राम पंचायतों के चुनाव 17 जनवरी को होंगे। इनमें फलोदी के 30, बालेसर 38, सेखाला 20, देचू 30, लोहावट 37, आउ 17 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच के चुनाव होंगे।
दूसरे चरण में 112 सरपंच
जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों के सरपंच व 964 वार्ड पंच के चुनाव 22 जनवरी को होंगे। इनमें मंडोर के 21, भोपागलढ़ 27, बावड़ी 28, बापिणी 16, केरू के 20 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।
तीसरे चरण में 168 सरपंच
तीसरे चरण में 168 ग्राम पंचायतों के सरपंच व 1578 वार्ड पंच के लिए 29 जनवरी को होंगे। इनमें शेरगढ़ के 31, लूणी, 31, बिलाड़ा 30, पीपाड़ शहर 33, चामू 20 व धवा के 23 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।
इन ग्राम पंचायतों के चुनाव पर संशय
जिले की 174 ग्राम पंचायतों के चुनाव पर संशय बना हुआ हैं। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अगर इनके चुनाव बाद में होते हैं तो ओसियां, तिंवरी, बाप, घंटियाली पंचायत समिति की एक भी ग्राम पंचायत में चुनाव नहीं हो पाएंगे। यहां कुल 134 ग्राम पंचायत हैं। इसी प्रकार धवा में 3, पीपाड़ शहर 2, बावड़ी 4, बापिणी 3, आउ 3, भोपालगढ़ 6, लूणी 2, मंडोर 6, केरू 2, लोहावट2, देचू 3, फलोदी 2, सेखला व चामू 1-1 ग्राम पंचायतों के चुनाव पर संशय बना हुआ है।
चुनाव के प्रभारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रकाश राजपुरोहित ने पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन कार्य, नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं मोनिटरिंग कार्य के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी मदनलाल नेहरा, आरओ और एआरओ प्रकोष्ठ एडीएम द्वितीय महीपाल कुमार, मतदान और मतगणना दलों के लिए जिला परिषद सीइओ इन्द्रजीत यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया।
गांवों में अब सजेगी चुनावी चौपाल
आगोलाई. गांवों की सरकार के लिए गुरूवार को चुनावी शंखनाद बजने के साथ ही अगले माह होने वाले पंचायतराज चुनाव के लिए गांवों में सरपंच का सपना संजोने वालों ने मतदाताओं की मान-मनुहार शुरू कर दी हैं। पंचायत राज चुनाव में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कई लोगों ने अपनी उम्मीदवारी का जुगाड़ बैठाना शुरू कर दिया था तथा जातिगत समीकरणों के साथ ही रूठों को मनाने व विरोधियों में घुसपैठ शुरू हो गई थी। युवा अपने पंसदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से सरपंच पद के लिए पोस्ट करके मतदाताओं केदिल के दरवाजे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
Published on:
27 Dec 2019 12:47 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
