9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां के साथ भोजन-पानी की तलाश में पैंथर शावक सूखे कुंए में गिरा

  जोधपुर की रेस्क्यू टीम ने 40 फीट गहरे कुएं से सुरक्षित बचाकर मिटाई भूख-प्यास
less than 1 minute read
Google source verification
मां के साथ भोजन-पानी की तलाश में पैंथर शावक सूखे कुंए में गिरा

मां के साथ भोजन-पानी की तलाश में पैंथर शावक सूखे कुंए में गिरा

जोधपुर. मां के साथ भोजन-पानी की तलाश में निकला पैंथर का शावक तीन दिन पूर्व पाली जिले के कोटड़ी (देसूरी) गांव के निकट 40 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। शनिवार सुबह क्षेत्र के एक किसान ने पैंथर के दहाडऩे की आवाज सुनकर कुएं में देखा तो शावक नजर आया। उसने वनविभाग की टीम को सूचना दी। पाली वनविभाग की टीम ने जोधपुर रेस्क्यू टीम से सहयोग मांगा तो टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित बाहर निकाला तथा कई दिनों से भूखे प्यासे पैंथर शावक को भोजन व पानी पिलाया। जोधपुर रेस्क्यू टीम के शूटर बंशीलाल ने बताया कि पैंथर के शावक की उम्र करीब 6 माह है। जो अपनी मां के साथ भोजन और पानी की तलाश में भटकते हुए सूखे कुएं में गिर गया। सूखे कुएं के निकट मादा पैंथर के पंजों के निशान मिले हैं। पैंथर रेस्क्यू ऑपरेशन में वनसंरक्षक राजूसिंह भाटी, देसूरी रेंजर करणसिंह राजपुरोहित, वनरक्षक भंवरसिंह आदि ने सहयोग किया। अपने परिवार के साथ वापस मिल सके इसीलिए पैंथर शावक को पुन: निकट के जंगल में छोड़ा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग