9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैरा एकेडमी: दिव्यांग करोड़ों रुपयों की मशीनों पर करेंगे प्रेक्टिस

- नई बिल्डिंग बनने तक उम्मेद स्टेडियम में चलेगी एकेडमी, जिम हो रहा तैयार - जोधपुर के साथ जयपुर में भी खुलेगी- दिव्यांगों के लिए एकेडमी खोलने वाला राजस्थान पहला राज्य
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 27, 2023

पैरा एकेडमी: दिव्यांग करोड़ों रुपयों की मशीनों पर करेंगे प्रेक्टिस

पैरा एकेडमी: दिव्यांग करोड़ों रुपयों की मशीनों पर करेंगे प्रेक्टिस

जोधपुर।

देश के दिव्यांग खिलाडि़यों को अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक बढ़ाने व पैरा खेलों को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर में जुलाई में पैरा खेल एकेडमी का नया व पहला सत्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। फिजीकल कॉलेज में एकेडमी की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। बिल्डिंग बनने तक उम्मेद राजकीय स्टेडियम में एकेडमी का संचालन किया जाएगा। जोधपुर के साथ जयपुर में भी पैरा एकेडमी खुलेगी। इन अकादमियों में प्रदेश के चयनित दिव्यांग खिलाडि़यों को आवासीय सुविधाओं के साथ कुशल प्रशिक्षकों से उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। साथ ही, पैरा खिलाडि़यों के लिए विशेष अन्तरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण, आवास-भोजन व निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि देश में दिव्यांगों के लिए पैरा एकेडमी खोलने वाला राजस्थान पहला राज्य है।

-------

अत्याधुनिक मशीनों पर अभ्यास की सुविधा

फिजीकल कॉलेज में एकेडमी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। एकेडमी का निर्माण कार्य पूरा होने तक राजकीय उम्मेद स्टेडियम में एकेडमी का संचालन होगा। उम्मेद स्टेडियम में दिव्यांगों के लिए विशेष जिम तैयार किया जा रहा है, जहां दिव्यांग करोड़ों रुपयों की अत्याधुनिक मशीनों पर कसरत करेंगे।

------

जोधपुर में निशानेबाजी व टेबल टेनिस

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से 23-24 मई को एकेडमी की चयन स्पर्धा से खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

- जोधपुर पैरा खेल एकेडमी में निशानेबाजी व टेबल टेनिस के लिए 5-5 खिलाडि़यों का चयन।

- जयपुर पैरा खेल एकेडमी में एथलेटिक्स के लिए 10 और भारोत्तोलन के लिए 5 खिलाडि़यों का चयन किया गया है ।

-------------------

जोधपुर-जयपुर में जुलाई में पैरा खेल अकादमियों में सत्र शुरू करने की तैयारी है। जोधपुर में दिव्यांग खिलाडि़यों को शूटिंग व टेबल टेनिस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिम तैयार किया जा रहा है, जहां दिव्यांगों को करोड़ों रुपयों की मशीनों पर प्रेक्टिस की सुविधा मिलेगी।

वीरेन्द्र पूनिया, मुख्य खेल अधिकारी,

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर

----------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग