9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS—पैरा एथलीट करण ने जीते 2 स्वर्ण पदक

- कुल 3 पदक जीते
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 23, 2021

SPORTS---पैरा एथलीट करण ने जीते 2 स्वर्ण पदक

SPORTS---पैरा एथलीट करण ने जीते 2 स्वर्ण पदक

जोधपुर।
इंडियन स्पोट्र्स फैडरेशन ऑफ सेरिब्रल पाल्सी की ओर से 17वीं राष्ट्रीय पैरा खेल सेरिब्रल पॉल्सी एथलेटिक प्रतियोगिता बिहार में हुई, जिसमें जोधपुर के दिव्यांग एथलीट करणसिंह ने 2 स्वर्ण सहित 3 पदक प्राप्त किए। करण ने 100 मीटर दौड व गोलाफेंक स्पर्धा में दो स्वर्ण व तश्तरी फेंक स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। करणसिंह गौशाला मैदान के प्रशिक्षक ललितकुमार का प्रशिक्षु है।
---
राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता 24 से श्रीनगर में
जोधपुर।
राष्ट्रीय सीनियर व मास्टर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता 24 से 26 मार्च तक श्रीनगर में आयोजित की जाएगी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जोधपुर के सचिव मोहम्मद इकबाल मोयल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अब्दुल रज्जाक मोयल, मोहम्मद हुसैन भाटी, मोहम्मद आबिद मोयल, नसीम तथा मोहम्मद इकबाल मोयल और 27 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्री टीन, सब जूनियर तथा जूनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए मोहम्मद जुबेर मोयल, कनीज फ ातिमा मोयल, मोहम्मद हुसैन भाटी का चयन राजस्थान टीम में हुआ है।
---
जुडो चयन स्पर्धा 25 को
जोधपुर।
जिला जुडो संघ की ओर से ओपन जूनियर व सीनियर जुडो चयन स्पर्धा गुरुवार को सुबह 7 बजे भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर, बरकतुल्लाह स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। संघ अध्यक्ष अभिजीत चौधरी ने बताया कि प्रतिभागी बुधवार शाम 7 बजे तक स्वयं का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो फोटो के साथ अपना वजन कराकर प्रविष्टि शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में जुडो प्रशिक्षक पुखराज नैण को जमा करा सकते है।
---
मारवाड़ स्पोट्र्स क्लब ने जीता खिताब
जोधपुर।
बीकानेर में आयोजित अखिल राजस्थान मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब मारवाड़ स्पोट्र्स क्लब ने जीता। क्लब अध्यक्ष दिनेशसिंह ने बताया कि मारवाड़ स्पोट्र्स क्लब ने फाइनल में युनाइटेड क्लब अलवर टीम को 2-0 से हराया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद, ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द मैच शक्तिसिंह, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब युवराज सिंह व अभिषेक को अमेजिंग यंग प्लेयर का खिताब दिया गया।
----------------------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग