9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू में 26 से यूथ फेस्टिवल संगम, पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्र संघ की ओर से 26 जुलाई से तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल संगम का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल के समापन समारोह पर 28 जुलाई की शाम को भव्य सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
jnvu latest new

जेएनवीयू में 26 से यूथ फेस्टिवल संगम, पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा देंगे लाइव प्रस्तुति

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्र संघ की ओर से 26 जुलाई से तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल संगम का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल के समापन समारोह पर 28 जुलाई की शाम को भव्य सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा, जिसमें पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देंगे। फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन सोमवार को छात्रसंघ कार्यालय परिसर में खेड़ापा राम धाम के उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री ने किया।

छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि यूथ फेस्टिवल के अंतर्गत कल्चरल एक्टिविटीज में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन 26 जुलाई से एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। इसी दिन टेक्निकल एक्टिविटीज का आयोजन एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। विवि के नया परिसर और संघ कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक छात्र छात्राएं 25 जुलाई की शाम तक छात्रसंघ कार्यालय में संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग