9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–यात्री कर रहे कोविड गाइडलाइन की पालना

- जोधपुर रेल मंडल द्वारा ट्रेनों में सतर्कता जांच- नहीं मिला एक भी अनाधिकृत यात्री
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 23, 2020

RAILWAY--यात्री कर रहे कोविड गाइडलाइन की पालना

RAILWAY--यात्री कर रहे कोविड गाइडलाइन की पालना

जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल द्वारा कोविड-19 के दौरान ट्रेनों में सतर्कता जांच की जा रही है। ट्रेनों में बीच रास्ते के ठहराव वाले स्टेशनों से कोविड-19 की जांच प्रक्रिया के तहत बिना जांच कराए तथा बिना उचित टिकट पर यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों पर निगरानी रखने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। जोधपुर रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा गुरुवार को गाड़ी संख्या 02478 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस में राइकाबाग स्टेशन पर की गई अचानक जांच में कोई भी अनाधिकृत रेल यात्री नहीं मिला। जोधपुर मंडल द्वारा गत तीन दिनों से चल रही इस जांच में कोई भी अनाधिकृत रेलयात्री नहीं मिला है। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार इस जांच का उद्देश्य कोविड-19 के दौरान सतर्कता रखते हुए बिना टिक ट तथा बिना स्क्रीनिंग रेलयात्रा करने वालों को रोकना है ।

रेलवे की यात्रियों से अपील
मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर तथा निर्धारित जांच कराने के बाद ही प्लेटफ ॉर्म पर प्रवेश करे। सम्पूर्ण रेलयात्रा के दौरान मास्क का प्रयोग करे तथा सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन करें। अधिक सामान लेकर यात्रा नहीं करें। रेलवे स्टेशन तथा परिसर में गंदगी नहीं फैलाए व मूल फ ोटो आइडी लेकर ही आरक्षित कोच में यात्रा करें

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग