9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका अभी-अभी- कोरोना से 2 की मौत

जोधपुर में जानलेवा बना कोरोना
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना से मरने वाले रोगियों की संख्या में इजाफा जारी है। शहर में रविवार सुबह 2 और कोरोना संक्रमितों के मरने की पुष्टि हुई है। जोधपुर में अब तक 152 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। गत 23 दिन में जोधपुर में 53 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। एक के बाद एक रोगी कोरोना से दम तोड़ रहे हैं।
सरदारपुरा द्वितीय बी रोड निवासी कन्हैयालाल बिस्सा (70 ) और सांखलों का बेरा पीपाड़ सिटी निवासी दुर्गाराम ( 63) की कोरोना से मौत हो गई। दोनों संक्रमितों को अन्य बीमारियां भी बताई गई हैं।
जबकि जोधपुर में पिछले गत 3 दिनों में कोरोना से 13 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं शनिवार को होने वाली मौतों में 5 एमजीएच, एक-एक एमडीएम अस्पताल और एम्स जोधपुर में हुई हैं। बढ़ती मृतकों की संख्या प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

109 संक्रमित आज शो करेंगे
इन दिनों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के पूरे आंकड़े पेश नहीं कर रहा है। बताया जा रहा हैं कि उच्चाधिकारियों का निर्देश है कि दो सौ से अधिक संक्रमित आए तो उस दिन कुछ संक्रमित सार्वजनिक नहीं किए जाए। ताकि संक्रमितों का आंकड़ा कम बढ़ा हुआ दिखे। इसी तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग हर रोज 50 से 100 संक्रमित कम जोड़ रहा है। जबकि गत शनिवार को 109 संक्रमितों को शो नहीं किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग