9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्युटेशन भरने की एवज में 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तारी

- भाईयों में बंटवारे का हक तर्क निष्पादित होने के बाद भरना था म्युटेशन
less than 1 minute read
Google source verification
म्युटेशन भरने की एवज में 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तारी

म्युटेशन भरने की एवज में 4 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तारी

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसलमेर ने बाड़मेर जिले की शिव तहसील के बीसू कलां गांव में म्युटेशन भरने की एवज में चार हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी को गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि शिव तहसील के बलाई गांव निवासी जीवनसिंह पुत्र देरावरसिंह की शिकायत पर बीसू कला के पटवारी हनुमानगढ़ जिले में पुल्लू निवासी रतनलाल (27) पुत्र लालाराम को चार हजार रुपए रिश्वत लेने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि रतनलाल के पिता की इच्छानुसार जमीन का बंटवारा सभी भाइयों में आपसी सहमति से हो गया था। जिसका हक तर्क भी तहसील में निष्पादित हो गया था। म्युटेशन भरवाने के लिए उसने पटवारी रतनलाल से सम्पर्क किया। रिश्वत मांगने का पहले से पता होने पर रतनलाल ने एसीबी से शिकायत की। इसका बुधवार को गोपनीय सत्यापन कराया गया तो पटवारी के चार हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
ऐसे में एसीबी ने गुरुवार को पीडि़त को पटवारी के पास भेजा, जहां उसने चार हजार रुपए पटवारी को दिए। तभी इशारा मिलते ही जैसलमेर एसीबी के उपाधीक्षक अन्नराजसिंह ने दबिश दी और पटवारी रतनलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कमरे में रखे लेडीज पर्स से रिश्वत के चार हजार रुपए बरामद किए गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग