9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bribe : पटवारी ने ऐसे धमकाकर मांगी 40 हजार घूस, ऐसे आया गिरफ्त में

- 12 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार- प्लॉट के बीच से मार्ग न निकाल यथावत रखने व वारिस का म्युटेशन भरने की एवज में मांगे थे 40 हजार रुपए
less than 1 minute read
Google source verification
Bribe : पटवारी ने ऐसे धमकाकर मांगी 40 हजार घूस, ऐसे आया गिरफ्त में

Bribe : पटवारी ने ऐसे धमकाकर मांगी 40 हजार घूस, ऐसे आया गिरफ्त में

जोधपुर।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti curruption Bureau) (ACB) ने बाड़मेर जिले की सिणधरी तहसील के जूना मीठा खेड़ा के पटवारी (Patwari trape) को 12 हजार रुपए रिश्वत (12000 bribe) लेने पर बुधवार को रंगे हाथों (trape red handed) गिरफ्तार किया।
एसीबी सूत्रों के अनुसार सिणधरी तहसील में भाटा गांव के ढालिया पाना निवासी हिन्दुसिंह पुत्र जयसिंह की शिकायत पर जूना मीठा खेड़ा के पटवारी गेनाराम पुत्र हरजीराम कड़वासरा को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। उसने सिणधरी में अपने किराए के मकान में रिश्वत ली। तभी एसीबी जैसलमेर के उपाधीक्षक अन्नराजसिंह ने दबिश देकर बाड़मेर में आदर्श चवा निवासी पटवारी गेनाराम को गिरफ्तारी किया।
सत्यापन में चालीस हजार रुपए मांगने की पुष्टि
परिवादी हिन्दुसिंह का ग्राम पंचायत भाटा में पट्टाशुद प्लॉट है। जिसको लेकर सिविल कोर्ट बालोतरा में विवाद चल रहा है। कोर्ट ने मौका रिपोर्ट के लिए कमिश्नर नियुक्त किया था। मौका रिपोर्ट में प्लॉट के उत्तर में गोगा का धाेरा जाने वाला मार्ग दिखाया गया है। जबकि पटवारी ने यह मार्ग उसके भूखण्ड के बीच से निकालकर भूखण्ड नष्ट करने की धमकी थी। यह मार्ग प्लॉट के बीच से न निकालकर यथावत रखने व भाई-भाभी के निधन पर वारिस का म्युटेशन भरने की एवज में पटवारी ने 40 हजार रुपए मांगे थे। जिसकी शिकायत उसने एसीबी जैसलमेर चौकी में की थी। 5 अप्रैल को गोपनीय सत्यापन में 40 हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई थी। ट्रैप कार्रवाई के लिए परिवादी के पास 12 हजार रुपए की व्यवस्था ही हो पाई थी। ट्रैप कार्रवाई के लिए परिवादी के पास 12 हजार रुपए की व्यवस्था ही हो पाई थी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग