9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरदावरी करवाने में पटवारी अपना रहे मनमाना तरीका, प्रशासन के चुप रहने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद में गिरदावरी का रोड़ा अटकने की आशंका  
less than 1 minute read
Google source verification
survey of farms in jodhpur

patwari, protest of farmers in Jodhpur, jodhpur collectorate, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. जिले में गुरुवार से शुरू हो रही मूंग, मूंगफ ली की समर्थन मूल्य पर खरीद में गिरदावरी का रोड़ा अटकने की आशंका के चलते किसान संघ के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट पर सांकेतिक धरने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि पटवारी से गिरदावरी मांगने पर जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देश न होने का हवाला देकर टरका दिया जाता है, जबकि गिरदावरी के आधार पर सैंकड़ों पंजीयन हो रहे हैं। किसानों की मांग है कि अगर पटवारी गिरदावरी देने में असमर्थ हैं तो पंजीयन बंद होने चाहिए या सभी किसानों को गिरदावरी उपलब्ध कराने के लिए पटवारियों को पाबंद किया जाए।

भारतीय किसान संघ प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिला कलक्टर को इस समस्या से अवगत कराया था और उन्होंने पटवारियों को निर्देश जारी कर गिरदावरी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन किसानों को मंगलवार तक गिरदावरी नहीं मिली। किसान संघ की ओर से जिला कलक्टर को ईमेल से ज्ञापन प्रेषित कर गिरदावरी उपलब्ध कराने के साथ ही एक ही भामाशाह योजना के उन सभी सदस्यों, जिनकी जमाबंदी में खातेदारी है के पंजीयन करने, खरीद की सीमा प्रति किसान 25 क्विंटल से बढ़ाने की मांग की है।

इनका कहना है


खरीद के पंजीयन के लिए पटवारियों द्वारा गिरदावरी उपलब्ध कराने में मनमाना तरीका अपनाया जा रहा है। इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन को अवगत करवाया है लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसलिए जिला कार्यकारिणी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक धरने से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।


नरेश व्यास, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ जोधपुर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग