
Peace's journey reached Jodhpur on bicycle
जोधपुर ( jodhpur news.rajasthan news ).यूं किसी मरकज पे उंगली न उठाओ, सच्चे भारतीय नागरिक बन के दिखाओ, कौन कहता है कि हम एक नहीं हैं, सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा। मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो देश प्रेमियो! देश में अमन ( peace ) का पैगाम ले कर आंध्रप्रदेश के पुंगनूर से सात हजार किलोमीटर की यात्रा ( Bicycle Journey ) कर जोधपुर पहुंचे अब्दुल गफूर ( national unity ) ने मेहरानगढ़ दुर्ग की तलहटी पर पत्रिका से एक मुलाकात में यह बात कही( latest nri news in hindi )।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा ( swarnim bharat ) का मकसद देश में अमन शांति है। देशवासियों को देश को सबसे पहले रखना चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। गफूर ने बताया कि यह यात्रा 10 नवंबर 2020 को शुरू की थी और अब तक पांच राज्यों आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र व गुजरात की यात्रा कर राजस्थान पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वे देश में जहां भी गए, लोगों ने यह विश्वास दिलाया कि वे मिलजुल कर रहेंगे और देश के कल्याण के लिए काम करेंगे। वे रविवार सुबह यहां से साइकिल से दिल्ली होते हुए उत्तराखंड के रुड़की गांव के लिए रवाना होंगे।
Published on:
15 Feb 2020 06:57 pm
