9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के आगे पेट्रोल-डीजल भी ठंडे, 15 महीने से दाम िस्थर

#petrol diesel - अब तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों में दाम घटने की उम्मीद, 2021 में भी ऐसा ही हुआ था - 22 मई 2022 को अंतिम बार बदली थी देश में पेट्रोल-डीजल की दरें- क्रूड ऑयल 119.26 डॉलर बैरल से गिरकर 67 डॉलर तक पहुंचा, अब वापस 83 डॉलर प्रति बैरल पर
2 min read
Google source verification
सरकार के आगे पेट्रोल-डीजल भी ठंडे, 15 महीने से दाम िस्थर

सरकार के आगे पेट्रोल-डीजल भी ठंडे, 15 महीने से दाम िस्थर

जोधपुर. जोधपुर सहित देशभर में बीते 15 महीनों से पेट्रोल-डीजल के भाव िस्थर बने हुए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद तेल कम्पनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कटौती नहीं कर रही है।
देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतिम बार 22 मई 2022 को बदलाव हुआ था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 119.2 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 67 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। वर्तमान में 83 डॉलर के पास है, लेकिन इसका फायदा अब तक जनता को नहीं मिल रहा। आने वाले दिनों में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इसकी पूरी संभावना है कि चुनावों से पहले केंद्र सरकार तेल के दामों में कटौती कर सकती है।

जोधपुर में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 108.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 93.56 लीटर है। कहने को केंद्र सरकार ने 16 जून 2017 से तेल कम्पनियों को तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार प्रतिदिन निर्धारित करने की छूट दी थी लेकिन बीते 15 महीनों की चुप्पी सरकार पर सवालिया निशान लगा रही है।

चुनाव को देखकर दाम कम करती है सरकारें

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने 4 नवम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की। इससे जोधपुर में पेट्रोल 6.35 और डीजल 12.66 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र के देखादेखी राज्य सरकार ने वैट घटाकर 16 नवम्बर को डीजल करीब 6 रुपए और पेट्रोल करीब 4 रुपए सस्ता किया था। इस साल राजस्थान, तेलंगाना, छतीसगढ़, मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कुछ दिन बाद तेल सस्ता होने की उम्मीद है।

ऐसे सस्ता हुआ कच्चा तेल

दिन ------ कच्चे तेल की कीमत डॉलर में

मई 2022 --------- 119.26

जुलाई 2022 --------- 101.18

सितम्बर 2022--------- 81.48

जनवरी 2023 --------- 80.21

अप्रेल 2023 --------- 77.01

मई 2023 --------- 67.69

अगस्त 2023 --------- 83.00

(अगस्त 2013 में कच्चे तेल के दाम 139.95 डॉलर प्रति बैरल पहुंचे थे जो अब तक का रिकॉर्ड है।)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग