
बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
जोधपुर. कोरोना से बचाव व जागरुकता के लिए शहर के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार से नो मास्क-नो सर्विस अभियान की शुरुआत की गई। वाहन चालक अब बगैर मास्क नजर आने पर उसे पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। रातानाडा चौराहा स्थित भारत पेट्रोलियम के आउटलेट नमन फ्यूल सेंटर पर नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर ने इसकी शुरुआत की।
एमबीए प्रवेश परीक्षा 18 को
जोधपुर. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) प्रवेश परीक्षा 18 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सभी क्षेत्रीय केंद्र मुख्यालयों पर होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
मेहाई क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
देणोक. सुवाप में चल रही श्री मेहाई क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पल्ली ने सुवाप को 50 रनों से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड सैनिक नारायण सिंह सिसोदिया ने कहा कि हार-जीत एक ही सिक्के के ही पहलू है। आयोजन कमेटी के यशपाल सिंह, श्रीराम, उपसरपंच अचलदान, आवड़दान, डुंगर सिंह ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी व नगद राशि देकर सम्मानित किया।निस.
Updated on:
15 Oct 2020 06:44 pm
Published on:
15 Oct 2020 06:44 pm
