9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी कॉलेज में लगेंगे स्मार्ट क्लास

पत्रिका न्यूज नेटवर्कफलोदी. जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महोवविद्यालय फलोदी में शनिवार को विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी कॉलेज में पुरस्कार वितरण

फलोदी कॉलेज में पुरस्कार वितरण


बैठक में एडीएम हाकम खां, प्राचार्य डॉ. प्रमीला राजपूत, भामाशाह महेश पुरोहित, कैलाशचन्द्र पुरोहित, पीएचईडी एईएन महेन्द्र कुमार पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश बोहरा, कुम्भाराम, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल थानवी, महासचिव जसराज माली की उपस्थिति में फर्नीचर, खेल उपकरणों, मैदानों के विकास व पौधरोपण के लिए पूर्व में व्यय राशि 3 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने, आरएसएलडीसी कोर्स में 3 लाख की लागत से कम्प्यूटर खरीद करने, महाविद्यालय में आवश्यकता के आधार पर लगाए गए कार्मिकों का भुगतान प्लेसमेंट एजेंसी से करने, जलापूर्ति समस्या का समाधान करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक प्रतिनिधि द्वारा कॉमर्स की किताबों का क्रय करने, पार्र्किंग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, मुख्य द्वार की प्याऊ की मरम्मत करवाने, विकास शुल्क 400 रुपए से घटाकर 300 रुपए करने, नलकूपों की मरम्मत करवाने, खेल मेदान विकसित कर खेल सामग्री का उपलब्ध करवाने, शुद्ध पानी के लिए आरओ लगाने, भवन की मरम्मत व पुट्टी के प्रस्ताव रखे गए।
कॉलेज में लगेंगे स्मार्ट क्लास-
कॉलेज में भामाशाह महेश पुरोहित ने विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं में स्मार्ट क्लासेस लगवाने के लिए 15-20 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस दौरान कॉलेज में आयोजित रंगोली, पोस्टर, प्रोजेक्ट प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। (निसं)-------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग