9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलोदी 40.4 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म

Thar Weather
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी 40.4 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म

फलोदी 40.4 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश स्थानों पर शुक्रवार को भी सूखा बना रहा। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप निकली रहने से दिनभर उमस का मौसम रहा। लोग उमस के मारे हलकान रहे। जोधपुर जिले के फलोदी में तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हल्की बारिश की जरूर संभावना है लेकिन अब एक पखवाड़े बाद ही बरसात का मौसम बनेगा।
सूर्य नगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। सुबह से ही उमस व्याप्त थी जो धीरे-धीरे बढऩे लगी। दोपहर में तापमान 36.6 डिग्री पर पहुंचा। वर्तमान में अत्यधिक नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन भर धूप निकली रहने से उमस का असर बढ़ गया। शाम ढलने के बाद भी उमस परेशान करती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.1 व 25.5 और अधिकतम 38.4 व 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग