9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jodhpur : फलोदी के टॉपर्स को दिल्ली घुमाएंगे आइआरएस अशोक बिश्नोई

भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर अशोक बिश्नोई अपने गृहक्षेत्र फलोदी के 40 टॉपर विद्यार्थियों को दिल्ली के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाएंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur : फलोदी के टॉपर्स को दिल्ली घुमाएंगे आइआरएस अशोक बिश्नोई

jodhpur : फलोदी के टॉपर्स को दिल्ली घुमाएंगे आइआरएस अशोक बिश्नोई

प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की रचनात्मक पहल

जोधपुर. भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर अशोक बिश्नोई अपने गृहक्षेत्र फलोदी के 40 टॉपर विद्यार्थियों को दिल्ली के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाएंगे।

अशोक गोदारा ने बताया कि फलोदी विधानसभा क्षेत्र के 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें दसवीं के10 तथा 12वीं के अलग-अलग संकाय के 30 विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे। साथ में पांच अध्यापक और दो अध्यापिकाओं को भी व्यवस्था के लिए भेजा जाएगा।

यहां घूमेंगे टॉपर्स

राष्ट्रपति भवन ,संसद भवन, राष्ट्रीय समर स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय, अक्षरधाम तथा इंडिया गेट।

जन्मभूमि से लगाव

फलोदी के नोखड़ा में जन्मे आइआरएस अशोक बिश्नोई अभी नई दिल्ली में कस्टम विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कोविड काल में भी फलोदी क्षेत्र में मदद की थी।

मोटिवेशन और मार्गदर्शन

ग्रामीण सरकारी विद्यालयों की प्रतिभा अच्छा प्रदर्शन करती है, पर उसको पर्याप्त मोटिवेशन और मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण वो पिछड़ जाती है। गांव विकसित होंगे, तभी भारत विकसित होगा। गांव को गांव की प्रतिभा ही विकसित कर सकती है।

- अशोक बिश्नोई, आइआरएस

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग