9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल फलोदी को मिल जायेगा नगरपालिका अध्यक्ष

एक भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया नामांकन यह है चुनाव मैदान की गणित - कुल पार्षद - 40 कांग्रेस - 27 भाजपा - 9 निर्दलीय - 4
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी नगर पालिका

फलोदी नगर पालिका

फलोदी. निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी की समय सीमा शनिवार दोपहर ३ बजे पूर्ण हो गई है।

फलोदी में पालिका अध्यक्ष पद के एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबले की स्थिति बन गई है।

नगरपालिका फलोदी के लिए 40 पार्षदों के हाल ही में हुए चुनाव में 27 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत जुटा रखा है। वहीं 9 सीटों पर भाजपा व 4 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से पन्नालाल व्यास "पहलवान" व भाजपा की ओर से रमेश थानवी ने अपना नामांकन दाखिल कर रखा है।

कल होगा मतदान -

नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना तय है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 26 नवम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। (कासं)

-----

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग