
दो माह से नसीब नहीं हो रहा नीर, टैंकरों से मंगवा रहे पानी
जोधपुर. पिछले करीब दो माह से हमारे मोहल्ले में नलों से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। कभी पांच तो कभी दस मिनट पानी आता है। ऐसे में पीने योग्य पानी भी नहीं भर पाते। आलम यह है कि जेब से रुपए खर्च कर पानी के टैंकर होद में डलवाने पड़ते है। यह कहना है कन्हैया नगर शिकारगढ़ मिनी मार्केट क्षेत्र में रहने वाले लोगों का। उनका कहना है कि कई बार शिकायत की लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी उनकी नहीं सुनते। ऐसे में उन्हें आज भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल टंकी पहुंच जताया विरोधपर्याप्त पेयजल नहीं मिलने से नाराज क्षेत्रवासी रविवार सुबह क्षेत्र की पेयजल टंकी पहुंचे। तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों के प्रति विरेाध जताया।
पीने ने लिए मंगवाने पड़ते है पानी के टैंकर
हमारे यहा पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होती। ऐसे में पीने के लिए भी रुपए खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते है। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके है लेकिन समाधा नहीं हुआ।
- ललित आचार्य, कन्हैयानगर शिकारगढ़ मिनी मार्केट
सिर्फ पांच मिनट आता है पानी
हमारे मोहल्ले में पांच से दस मिनट तक ही पानी आता है। ऐसे में पीने योग्य पानी भी नहीं भर पाते। पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते है। समस्या का समाधान हो तो कुछ राहत मिले।
- मंजूलता प्रजापत, कन्हैया नगर शिकारगढ़ मिनी मार्केट
Updated on:
14 Jun 2020 09:20 pm
Published on:
14 Jun 2020 09:20 pm
