9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शारीरिक शिक्षकों ने प्रतियोगिता आयोजन के लिए बजट आवंटन की मांग

- नेशनल स्कूली प्रतियोगिता आयोजन के लिए नहीं है बजट का प्रावधान
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 27, 2021

शारीरिक शिक्षकों ने प्रतियोगिता आयोजन के लिए बजट आवंटन की मांग

शारीरिक शिक्षकों ने प्रतियोगिता आयोजन के लिए बजट आवंटन की मांग

जोधपुर।
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला शाखा जोधपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और शिक्षा निदेशक के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर प्रदेश मेंं राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के लिए बजट राशि की मांग की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन के लिए हमेशा भामाशाहों का सहयोग लेना पड़ता है, जो प्रतिवर्ष संभव नहीं होता है। राज्य में राष्ट्रीय स्तर की अधिकारिक प्रतियोगिताओं को कराने और खेलों के विकास के लिए शिक्षा विभाग में खेल बजट का प्रावधान किया जाए। सरकार यह बदलाव करती है तो राज्य में खेलों का विकास होगा और खेल प्रतिभाओं को तराशने में आसानी रहेगी।
संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कम से कम 5 लाख रुपए दिए जाए। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए विभाग की ओर से राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किए जए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग