
PTI--- शारीरिक शिक्षकों ने सरकार से की डीपीसी की मांग
जोधपुर।
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की ओर से सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को डीपीसी सहित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ के प्रदेशाध्यख हापूराम चौधरी ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षकों की डीपीसी बंद पड़ी है जबकि शिक्षा विभाग में अन्य सभी कैडर की डीपीसी नियमित रूप से हो रही है। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि डीपीसी के अभाव में विभाग में शारीरिक शिक्षा के समस्त उच्च पद रिक्त पड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री जवाहर सेन, रज़ाक मोहम्मद, डॉ लूणाराम, महेंद्र विश्नोई, सोहनराम, धर्माराम जालखा, ओमप्रकाश बेनीवाल, जाकिर हुसैन, अर्जुनराम, महेंद्र चौधरी सहित अनेक शारीरिक शिक्षक शामिल थे।
शारीरिक शिक्षकों की प्रमुख मांगें
- प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षकों के पदों को इन कैडर करवाएं और शिक्षकों की भांति पदोन्नति दी जाए।
- प्रत्येक उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमश: तृतीय, द्वितीय व प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक के पद स्वीकृत किए जाएं व छात्र संख्या की बाध्यता समाप्त की जाए।
- समस्त सरकारी विद्यालयों में खेल बजट आवंटित किए जाए।
- निदेशालय बीकानेर द्वारा प्रस्तावित सभी खेलों को स्कूली खेलों में जोड़ा जाए।
- राज्य में 2004 से लागू नई पेंशन योजना को हटाकर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
- प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में प्रथम श्रेणी शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत किया जाए।
- शारीरिक शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
Published on:
20 Oct 2020 05:40 pm
