9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लाज्मा डोनेट किया

- मानव सेवा संस्थान करा रही है मानव सेवा के तहत रक्तदान
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 02, 2021

प्लाज्मा डोनेट किया

प्लाज्मा डोनेट किया

जोधपुर।
मानव सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में कोरोना मरीजों व थैलेसीमिया पीडि़त व्यक्तियों के लिए वैक्सीन लगाने से पहले एक मुहिम के तहत कई युवाओं ने रक्तदान किया । संस्था प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए मुहिम के तहत कोरोना वायरस को देखते हुए तीन व्यक्तियों ने प्लाज्मा दान किया। 6 यूनिट प्लाज्मा कोरोना पीडि़त मरीजों के लिए उपलब्ध कराया गया।उन्होंने बताया कि वर्तमान हालात में कोरोना पीडि़तों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस सेवा के तहत प्लाज्मा दान आदि कर उनका जीवन बचा सकते है।

जोधपुर संस्थान अध्यक्ष रमेश छाजेड़ रामसर ने मानवता की सेवा के लिए सभी युवाओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में आगामी 3 दिन तक यह मुहिम चलेगी। उन्होंने रक्तदान, कोरोना पीडि़त मरीजों के प्लाज्मा के लिए व थैलीसीमिया के बच्चों के लिए सभी युवाओं से विशेष आग्रह किया गया कि कोविड.19 टीका लगाने से पहले प्लाज्मा दान करें ताकि कोराना पीडित को राहत मिल सके।


..

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग