9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका अभियान के बाद बढऩे लगा प्लाज्मा डोनेशन

  ठीक हो रहे मरीज जता रहे दानदाताओं का आभार अभियान-प्लाज्मा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए प्लाज्मा की दरकार बढ़ गई है। कई रक्तदाता समूह इन दिनों प्लाज्मा डोनेशन में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे है।

प्लाज्मा चढऩे से कोविड-19 से राहत महसूस करने वाले मरीज प्लाज्मा दानदाताओं की तारीफ करते नहीं थक रहे है। मरीजों का कहना है कि उन्हें तो प्लाज्मा चढऩे के बाद ही राहत मिली है। वे ऐसे दानदाताओं को दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। वहीं पत्रिका के अभियान के बाद शहर में कई स्वयंसेवी संगठन व लोग चलाकर प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आने लगे हैं।


प्लाज्मा चढ़ा तो मिली राहत

शास्त्रीनगर एच सेक्टर निवासी आफरी की चीफ टेक्निकल ऑफिसर डॉ. नीलम वर्मा का कहना है कि कोविड से उनकी हालत खराब हो गई थी। प्लाज्मा चढऩे के बाद एकाएक उनकी सेहत में सुधार आया। ऐसी स्थिति में प्लाज्मा डोनेट करने वालों के प्रति वे नतमस्तक हैं।

कई संगठन आने लगे आगे
पत्रिका के प्लाज्मा अभियान से प्रेरित होकर शहर में कई संगठन इन दिनों प्लाज्मा डोनेशन में बड़ी संख्या में भागीदारी निभा रहे हैं। लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में संस्थान के आपातकालीन टीम प्रभारी व फ ार्मा के मुकेश शर्मा ने ओ नेगेटिव प्लाज्मा मांगीदेवी व उदय सिंह के लिए डोनेट किया। महात्मा गांधी अस्पताल में विष्णु गौड़ ने ए पॉजिटिव नीलू कंवर के लिए व लक्ष्मण पुरी ने ए बी पॉजिटिव रक्तदान किया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व रवि तिवाड़ी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते रोगियों के मद्देनजर प्लाज्मा डोनेशन में तेजी लाई जाएगी। टीम सदस्यों ने कार्ययोजना बनाई है। नए-पुराने और आने वाले संक्रमितों को सूचीबंद्ध कर उन्हें प्लाज्मा डोनेशन के लिए मोटिवेट किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग