9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली से दिया पॉलीथिन मुक्त फलोदी का संदेश

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. पॉलीथिन मुक्त फलोदी अभियान के तहत यहां रविवार को विशाल रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन के उपयोग से मानव व पशुधन के स्वास्थ्य पर हो रहे घातक प्रभाव से सचेत करते हुए पॉलीथिन का पूर्ण रूप से त्याग करने की अपील की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. पॉलीथिन मुक्त फलोदी अभियान के तहत यहां रविवार को विशाल रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन के उपयोग से मानव व पशुधन के स्वास्थ्य पर हो रहे घातक प्रभाव से सचेत करते हुए पॉलीथिन का पूर्ण रूप से त्याग करने की अपील की गई।

फलोदी. पॉलीथिन मुक्त फलोदी अभियान के तहत यहां रविवार को विशाल रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन के उपयोग से मानव व पशुधन के स्वास्थ्य पर हो रहे घातक प्रभाव से सचेत करते हुए पॉलीथिन का पूर्ण रूप से त्याग करने की अपील की गई।

रैली में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों व जागरूक लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी अदा की।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण प्रेमी खमूराम विश्नोई, पॉलीथिन मुक्त फलोदी अभियान टीम के कृष्णकुमार थानवी, ओमप्रकाश विश्नोई की मौजूदगी में आयोजित इस रैली में लायनेस क्लब की सुलेखा गाडोदिया, दूसरा दशक की प्रीति राठौड़, भंवरी भोजासर, सुशीला चौहान, प्रिया व्यास, मीना अग्रवाल, जितेन्द्र व्यास, नटवरलाल थानवी, श्रीगोपाल व्यास, मोहनलाल जीनगर, अरूण व्यास, जसराज व्यास, रूपाराम विश्नोई, रामनारायण खारा, जगराम झीपासनी, महिपाल सारण, गंगाराम मेघवाल सहित कई पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। रैली पालिका चौराहा से रवाना हुई तथा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। रैली में शामिल सभी पर्यावरण प्रेमी हाथों में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता आधारित नारे लिखे पोस्टर, बैनर, तख्तियां लिए हुए थे।
हटाया पॉलीथिन का कचरा -
रैली के साथ में नगरपालिका का कचरा संग्रहण वाहन भी चल रहा था। रैली में शामिल पर्यावरण प्रेमियों ने रास्ते में जहां भी पॉलीथिन का कचरा नजर आया, उसे उठाकर कचरा संग्रहण वाहन में एकत्रित किया। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग