9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—-RAILWAY में नम्बर 01 का खेला ! जोधपुर से राइकाबाग 2 किमी का सफर 43 मिनट में

- बनाड़ से जोधपुर 15 किमी का सफर 1.13 घंटे में होता है पूरा- परेशान होते हैं यात्री
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 01, 2022

RAILWAY----RAILWAY में नम्बर 01 का खेला ! जोधपुर से राइकाबाग 2 किमी का सफर 43 मिनट में

RAILWAY----RAILWAY में नम्बर 01 का खेला ! जोधपुर से राइकाबाग 2 किमी का सफर 43 मिनट में

जोधपुर।
रेलवे अधिकतम ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर चलाकर भले वाहवाही लूटने में लगा हो, असल में हकीकत कुछ और है ट्रेनों के समय पालन का कार्य टाइम मार्जिन की वजह से संभव हो पा रहा है। रेलवे एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर दूरी से कई गुना समय का मार्जिन बढाकर अगले स्टेशन पर गाड़ी समय पर हो जाए, ऐसा जुगाड़ निकाल लेता है। इससे रेलवे का काम बन जाता है। टाइम मार्जिन के इस खेल में सबसे ज्यादा नुकसान मेल एक्सप्रेस व पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले गरीब-मध्यम वर्गीय लोगों को होता है। वहीं नामी सुपरफास्ट या उससे उच्च श्रेणी की ट्रेनों को वरीयता से समय पर अपने गंतव्य पर पहुंचा दिया जाता है। टाइम मार्जिन के चलते पैसेंजर स्पेशल व मेल एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहती है। टाइम मार्जिन के खेल से बाद में वह भी समय पर हो जाती है । पत्रिका पड़ताल में सामने आया कि कैसे अतिरिक्त मार्जिन देकर ट्रेनों को समय पर अपने गन्तव्य पर पहुंचाया जा रहा है ।

---
टाइम मार्जिन को लेकर प्रमुख ट्रेनों की िस्थति

- जोधपुर-हिसार-जोधपुर मेल एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 14891 में जोधपुर से बनाड़ 13 किमी का सफर 22 मिनट में पूरा होता है वहीं 14892 से वापसी में बनाड़ से जोधपुर 13 किमी का यह सफर 73 मिनट यानि 1.13 घंटे में पूरा होता है ।


- जोधपुर - रेवाडी - जोधपुर मेल एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 14823 में जोधपुर से राइकाबाग का सफर 6 मिनट में तय होता है जबकि 14824 राइकाबाग से जोधपुर 2 किमी का सफर 43 मिनट में पूरा होता है ।


- जोधपुर- भोपाल- जोधपुर मेल एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 14814 दुर्गापुरा से जयपुर के बीच 7 किमी के सफर में 2.10 घंटे यानि 130 मिनट का मार्जिन दिया हुआ है। गाड़ी दो घंटे देरी से भी जयपुर पहुंचने पर समय पर ही कही जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 14813 में जयपुर से दुर्गापुरा 7 किमी के सफर में 49 मिनट का मार्जिन दिया हुआ है ।

- जैसलमेर- जयपुर- जैसलमेर सुपरफास्ट
गाड़ी संख्या 12467 में कुचामन से जयपुर 106 किमी का सफर 3.08 घंटे यानि 188 मिनट में तय होता है। वहीं वापसी में 106 किमी का जयपुर से कुचामन का सफर 1.29 घंटे यानि 89 मिनट में पूरा होता है ।

---
इन ट्रेनों में भी यही खेल होता है

-जयपुर - सुरतगढ - जयपुर मेल एक्सप्रेस
- जोधपुर - अबोहर - जोधपुर मेल एक्सप्रेस

- मेडतारोड - रतनगढ़ - मेडतारोड पैसेंजर स्पेशल

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग