9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जिकल स्ट्राइक प्रदर्शनी का उद्घाटन करने कल आएंगे पीएम मोदी, जोधपुर एयरफोर्स बेस पर पहली बार हो रही है कमाण्डर कॉन्फ्रेंस

तीनों सेना प्रमुखों की कमांडर कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित, रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी आएंगे  
2 min read
Google source verification
modi and shah have tie with ISI

modi and shah have tie with ISI

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 9 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। वे यहां कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आ रहे हैं। कॉन्फ्रेंस में शामिल होने से पहले मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह के मौके पर जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। करीब सवा घंटे के इस कार्यक्रम में मोदी कोणार्क कॉप्र्स के युद्ध स्मारक पर जाएंगे और वहां पुष्प गुच्छ अर्पित करेंगे। इसके बाद वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। करीब 11 बजे जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर कमांडर कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। जिसमें रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। दोपहर को यहां ऑफिसर्स मेस में लंच के बाद दोपहर 3 बजे मोदी दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। पीएम का फिलहाल कोई सिविल कार्यक्रम नहीं है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की टीम बुधवार को जोधपुर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपीजी ने आर्मी व एयरफोर्स के स्थानीय अधिकारियों से विचार विमर्श किया। थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ और नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लाम्बा भी गुरुवार शाम या शुक्रवार सुबह तक जोधपुर पहुंच जाएंगे।

एयरफोर्स बेस पर पहली कमाण्डर कॉन्फ्रेंस

वर्ष 2015 तक कमाण्डर कॉन्फ्रेंस केवल दिल्ली में ही होती थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने इसे दिल्ली से बाहर के सैन्य क्षेत्रों में आयोजित करने का फैसला किया। वर्ष 2016 में अरब सागर में नौ सेना के पोत आईएनएस विक्रमादित्य और वर्ष 2017 में देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में हो चुकी है। कमाण्डर कॉन्फ्रेंस के लिए पहली बार एयरफोर्स बेस का चुनाव किया गया है। इसके चलते संभावना है कि कॉन्फ्रेंस में एयरफोर्स से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से छाए रहेंगे।

29 व 30 को आम लोग भी देख सकेंगे प्रदर्शनी


केंद्र सरकार भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह मनाने जा रही है। जोधपुर सहित देश के कई स्थानों पर 28 सितम्बर से तीन दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे पराक्रम पर्व का नाम दिया गया है। जोधपुर में कोणार्क कॉप्र्स की ओर से मिलिट्री स्टेशन में 28 से 30 सितंबर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सेना के विभिन्न उपकरण, उनके शौर्य से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। आम जनता इस प्रदर्शनी को 29 व 30 सितम्बर को देख सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग