
PM Narendra Modi, pm narendra modi news, PM Narendra Modi in Jodhpur, Narendra Modi, Prime Minister Narendra Modi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, Rajasthan Elections 2018, raj election 2018, elections in Rajasthan
जोधपुर. रावण का चबूतरा मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के दौरान सुरक्षा के साथ यातायात व वाहन पार्र्किंग की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। दल्ले खां की चक्की से मेडिकल कॉलेज को छोड़ मैदान के तीन तरफ प्रमुख मार्गों पर चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) गगनदीप सिंगला ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक 12वीं रोड से जलजोग चौराहा, 12वीं रोड से 5वीं रोड, 12वीं रोड से बोम्बे मोटर व 12वीं रोड से दल्ले खां की चक्की के बीच आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
आमजन के वाहनों को इन मार्गों से निकाला जाएगा :
- वाहन बोम्बे मोटर से 5वीं रोड, चिल्ड्रन पार्क, सरदारपुरा, नेहरू पार्क, मेहता भवन से खतरनाक पुल की ओर निकलेंगे।
- बाड़मेर-जैसलमेर रूट की रोडवेज बसें, लोक परिवहन और संविदा वाहन पावटा से सर्किट हाउस, भाटी चौराहा, रातानाडा सब्जी मण्डी, पीडब्ल्यूडी, भैरूजी चौराहा, पीली टंकी, अमृतादेवी पार्क होकर नहर रोड होकर चौहाबो की तरफ आ-जा सकेंगी।
- शहर व सरदारपुरा क्षेत्र से शास्त्रीनगर की तरफ जाने वाला यातायात मेहता भवन, नेहरू पार्क, रोटरी चौराहा, सेक्टर 5 होकर शास्त्रीनगर क्षेत्र में आ जा सकेंगे। रोटरी चौराहे से मेडिकल कॉलेज चौराहे की तरफ बड़े वाहन, सिटी बसें, लोक परिवहन बसें व निजी बसों का आवागमन बंद रहेगा।
- आखलिया चौराहा व चौपासनी क्षेत्र से आकर शास्त्रीनगर से जाने वाला यातायात चीरघर से शास्त्रीनगर थाना, काजरी मोड, आइटीआइ होकर शास्त्रीनगर की तरफ आ-जा सकेंगे।
- शहर से पाल रोड की तरफ जाने वाला यातायात 5वीं रोड से बोम्बे मोटर, आखलिया चौराहा, चीरघर, देवनगर तिराहा, सेंट्रल अकादमी स्कूल होकर प्रेक्षा अस्पताल व पाल रोड आ सकेगा।
- पाल रोड व आखलिया चौराहा की तरफ चलने वाली सिटी बसें शनिश्चरजी का थान से डाइवर्ट की जाएगी। इन बसों को शनिश्चरजी का थान से सिवांची गेट, गड़ी रोड, प्रतापनगर टैम्पो स्टैण्ड, आखलिया चौराहा, चीरघर मोड़ निकलेगी।
- बीआरटीएस बसों का संचालन भाटी चौराहा से रातानाडा सब्जी मण्डी, पीडब्ल्यूडी, भैरूजी चौराहा, पीली टंकी, अमृता देवी पार्क होकर नहर रोड व चौहाबो की तरफ रहेगा।
- पाबुपूरा व सिविल एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले यातायात को पाबुपूरा, विनाकिया, शिकारगढ़ की तरफ डाइवर्ट किया जाएगा।
- सेना के भारी वाहनों को भी रोडवेज बसों के समानान्तर रूट पर चलाया जाएगा।
सभा में आने वालों के लिए रूट :
- ओसियां, फलोदी, लोहावट व नागौर रोड से आने वाले सभी वाहन भोपालगढ़ बाइपास से मण्डलनाथ फांटा, कालीबेरी, भूरीबेरी, सूरसागर चौपड़, जैसलमेर चौराहा, चौखां, अरना-झरना, तिलवाडिय़ा फांटा होकर चीरघर मोड़, आखलिया चौराहा, बोम्बे मोटर्स, 12वीं रोड चौराहा, दल्ले खां की चक्की, शास्त्रीनगर थाना, काजरी मोड़ पर पार्र्किंग स्थल तक जाएंगे।
- बिलाड़ा, भोपालगढ़, पीपाड़ शहर व जयपुर रोड से आने वाले सभी वाहन डांगियावास बाइपास, गोरा होटल, शताब्दी सर्किल, सांगरिया फांटा, डीपीएस चौराहा, पाल रोड, नहर चौराहा, शास्त्रीनगर थाना, चीरघर मोड, आखलिया चौराहा, बोम्बे मोटर्स, 12वीं रोड चौराहा, दल्ले खां की चक्की, शास्त्रीनगर थाना, काजरी मोड़ पर पार्र्किंग स्थल जाएंगे।
- जैसलमेर, शेरगढ़ की तरफ से आने वाले सभी वाहन तिलवाडिय़ा फांटा, चीरघर मोड, आखलिया चौराहा, बोम्बे मोटर्स, 12वीं रोड चौराह, दल्ले खां की चक्की, शास्त्रीनगर थाना, काजरी मोड़ पर पार्र्किंग स्थल पहुंचेंगे।
- लूनी-बाड़मेर की तरफ से आने वाहन डीपीएस चौराहा, पाल रोड, नहर चौराहा, शास्त्रीनगर थाना, चीरघर मोड़, आखलिया चौराहा, बोम्बे मोटर्स, 12वीं रोड चौराहा, दल्ले खां की चक्की, शास्त्रीनगर थाना, काजरी मोड़ पर पार्र्किंग स्थल जाएंगे।
- सभा में आने वाली बसें 12वीं रोड चौराहा से दल्ले खां की चक्की के बीच यात्री उतार सकेंगी। फिर वे पार्र्किंगस्थल जाएंगी।
- शास्त्रीनगर थाना व काजरी मोड़ पर यातायात का दबाव अधिक होने पर सभा में आने वाली बसें बोम्बे मोटर्स, आखलिया चौराहा के पास यात्री उतारेंगी। फिर इनको आखलिया चौराहा से कायलाना चौराहा के बीच खाली जगह खड़ी करनी होगी।
- वीआईपी-मीडियाकर्मी-पास धारक आगंतुकों के लिए जलजोग चौराहा, दल्ले खां की चक्की व 12वीं रोड चौराहा से बरकतुल्लाह खां स्टेडियम मुख्य द्वार से सभास्थल पर प्रवेश रहेगा।
यहां रहेगी वाहनों की पार्र्किंग
सभा में आने वालों के दुपहिया वाहन नेहरू पार्क से सरदारपुरा डी व ई रोड और चार पहिया वाहन गांधी मैदान भूमिगत पार्र्किंग व गांधी मैदान, दल्ले खां की चक्की के पास खाली जगह, हनवंत स्कूल, राजाराम आश्रम, लूनी पंचायत समिति व मेडिकल कॉलेज पार्र्किंगस्थल पर खड़े रहेंगे। मेडिकल कॉलेज पार्र्किंग जाने के लिए रिक्तिया भैरूजी चौराहा, रोटरी चौराहा से शास्त्री सर्किल, मथुरादास माथुर अस्पताल के सामने से मेडिकल कॉलेज के पीछे वाला मार्ग रहेगा।
Published on:
03 Dec 2018 12:06 pm
