9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर पहुंच चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस को ललकारा, कहा जितना कीचड़ उछालोगे उतना खिलेगा कमल

अशोक गहलोत को घेरते हुए कहा कि जादूगर की तरह कांग्रेसी झूठ हवा से निकालते हैं, जहां मौका मिले झूठ बोलना शुरू कर देते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

PM Narendra Modi, pm narendra modi news, PM Narendra Modi in Jodhpur, Narendra Modi, Prime Minister Narendra Modi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, Rajasthan Elections 2018, raj election 2018, elections in Rajasthan

जोधपुर. चुनावी रण में जीत की उम्मीद लेकर मारवाड़ की धरा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के रावण के चबूतरे में सभा को संबोधित किया। भारी सुरक्षा के बीच चुनावी माहौल में तडक़ा लगाने पहुंचे पीएम मोदी ने सर्वप्रथम कहा कि वे जोधपुर की धरती सहित मां चामुंडा और रामसुखदास जी को नमन करते हैं। यहां के प्रख्यात मिर्चीबड़े और मावे का जिक्र करते हुए कहा कि जोधपुर का जाएका विश्वभर में प्रसिद्ध है। मेहमान नवाजी यहां के लोगों से सीखनी चाहिए। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जितना कीचड़ उछालेंगे उतना ही कमल का फूल खिलेगा। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी झूठ का पुलिंदा है। उनके हाथ सत्ता सौंपोगे तो विकास कहां से होगा। वे लोग मेरी जाति पूछते हैं। कांग्रेस निश्चिंत है कि हर बार पांच साल भाजपा के राज के बाद में उनकी सरकार बनती है। इसलिए यह आप लोगों को सोचना है कि इस बार किसे चुनना है। अशोक गहलोत को घेरते हुए कहा कि जादूगर की तरह कांग्रेसी झूठ हवा से निकालते हैं, जहां मौका मिले झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। कहा कि कांग्रेस की चार पीढिय़ों ने राज कर देश के साथ छल किया है इसका जवाब देश देगा।

मोदी से पहले पहुंचे गहलोत

उल्लेखनीय है कि सोमवार को आयोजित पीएम मोदी की सभा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह यहां पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा था कि मेरे शहर में पीएम का स्वागत है। इसके बाद कहा था कि भाजपा वाले हनुमान जी की जाति बताते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग