9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूमि पूजन को लेकर अलर्ट रही पुलिस

- अतिरिक्त पुलिस जाब्ता रहा तैनात
less than 1 minute read
Google source verification
भूमि पूजन को लेकर अलर्ट रही पुलिस

भूमि पूजन को लेकर अलर्ट रही पुलिस

जोधपुर.
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर जोधपुर में पुलिस ने बुधवार को पूरी सतर्कता बरती। संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। कई जगह पुलिस ने पैदल मार्च भी किया।

मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन को लेकर जोधपुर में पुलिस पिछले कई दिनों से सतर्कता बरते हुए है। हर थाना स्तर पर आमजन से बातचीत कर भूमि पूजन को लेकर राय व फीडबैक लेने के साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की जा रही थी। इसी के चलते बुधवार को संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह से पुलिस को अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहा। पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्रसिंह यादव ने संबंधित क्षेत्र के थानों के अधिकारी व जवानों को चौकन्ना रहने व संदिग्ध गतिविधि व व्यक्ति पर नजर रखने के संबंध में ब्रीफ किया। डीसीपी व अन्य अधिकारियों ने कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च भी किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग