9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर का पीछा करते पुलिस की जीप पलटी

पांच पुलिसकर्मी घायल, दो जोधपुर रेफर
less than 1 minute read
Google source verification
हिस्ट्रीशीटर का पीछा करते पुलिस की जीप पलटी

हिस्ट्रीशीटर का पीछा करते पुलिस की जीप पलटी

ओसियां (जोधपुर). ओसियां के निकट खाबड़ा खुर्द गांव में खाबड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर फरार वांछित कैलाश विश्नोई का पीछा करते समय शनिवार को ओसियां पुलिस की जीप पेड़ से टकरा पलट गई। हादसे में पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। गंभीर घायल कांस्टेबल झूमर व जयप्रकाश जोधपुर रेफर किया गया।
मुखबिर की सूचना पर लूटपाट व डकैती का वांछित आरोपी कैलाश विश्नोई अपने गांव खाबड़ा आया हुआ था। जिस पर ओसिया थानेदार बाबूराम, चेराई पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जयमलराम, हेड कांस्टेबल नरपत दान की टीम हिस्ट्रीशीटर कैलाश विश्नोई की स्कॉर्पियो का पीछा करने लगी। करीब 20 किलोमीटर तक पुलिस ने आरोपी का पीछा किया लेकिन कच्चे रास्तों पर पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। इस दौरान पीछा करते हुए पुलिस की जीप पलट गई। हादसे में पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
तिंवरी. तहसील इलाके में पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। मथानियां थाना पुलिस ने बालरवा गांव में दबिश देकर अवैध शराब रखने के आरोपी राजूसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध देसी शराब के 44 पव्वे जब्त किए हैं। मामले की जांच हेड कांस्टेबल शेरसिंह कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग